टोरंटो का साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल हुआ कैंसिल

Toronto's Salsa on St. Clair Festival cancelled.

– पुलिस प्रमुख ने मीडिया को बताया कि किसी भी कार्यक्रम में घातक गोलीबारी ‘स्वीकार नहीं’

Toronto's Salsa on St. Clair Festival cancelled.
Toronto’s Salsa on St. Clair Festival cancelled.

टोरंटो। शनिवार देर रात हुई घातक गोलीबारी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए के बाद टोरंटो का साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल अपने आखिरी दिन रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में, टोरंटो काउंसलर जोश मैटलॉ ने रविवार सुबह सबसे पहले घोषणा करते हुए कहा कि पुलिस की जांच जारी रहने के कारण फेस्टिवल फिर से शुरु नहीं होगा।

मैटलॉ ने एक बयान में कहा,’पुलिस घटनास्थल पर अपनी जांच अभी भी कर रही है। साल्सा ऑन सेंट क्लेयर फेस्टिवल रद्द कर दिया गया है और अब आगे नहीं बढ़ाया जाएंगा।’ घटनास्थल पर पुलिस की जटिल जांच के कारण, हमें लगता है कि यह फेस्टिवल रविवार, 12 जुलाई को भी दोबारा शुरू नहीं हो पाएगा।

सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट पर होने वाला यह सालाना फेस्टिवल, जिसमें वीकेंड के दौरान हजारों लोग शामिल हुए थे, रविवार को खत्म होने वाला था। सीएन टॉवर गोलीबारी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया है कि रविवार शाम को हर घंटे की शुरुआत में सीएन टॉवर की लाइटें कम की गई।

टोरंटो पुलिस चीफ मायरन डेमकीव ने रविवार को गोलीबारी और पोल्सन स्ट्रीट और चेरी स्ट्रीट इलाके में हुई दूसरी घटना के बारे में एक बयान जारी किया। डेमकीव ने बयान में कहा, ”एक कम्युनिटी फेस्टिवल के बीच, जहाँ हजारों लोग परिवार और दोस्तों के साथ गर्मियों की शाम का मजा लेने के लिए जमा हुए थे, वहां हमने जो भयानक हिंसा देखी, वह दिल दहला देने वाली और किसी भी प्रकार से स्वीकान नहीं है।

”मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और उन सभी के साथ हैं जो हिंसा की इन बेमतलब की घटनाओं का शिकार हुए हैं।” चीफ ने आगे कहा कि गोलीबारी की जांच के लिए सभी ‘जरुरी संसाधन’ इस्तेमाल किए जाएंगे। डेमकीव रविवार दोपहर घटनास्थल पर गए और जांचकर्ताओं से मिले जो सबूत इक_ा करने का काम कर रहे थे।

चीफ ने यह भी कहा,”मैं उनके प्रोफेशनलिज्म और लगन का आभारी हूं और मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें मेरा पूरा समर्थन है क्योंकि वे दोषियों को पकडऩे के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।” सार्वजनिक जगह पर इस तरह की बेखौफ, भयानक गन वायलेंस कई लोगों पर कई तरह का प्रभाव डाल रही है और टोरंटो के लोगों को मिलने वाली सुरक्षा की भावना को कमजोर करती है।

बॉनी क्रॉम्बी लड़ेगी मिसिसॉगा मेयर का चुनाव

काउंसलर मैटलॉ ने कहा कि सिटी को हर उस विकल्प पर विचार करना चाहिए जिससे यह पक्का हो सके कि भीड़-भाड़ वाले फेस्टिवल में दोबारा इस प्रकार की गोलीबारी की दुर्घटना न हो। मैटलॉ ने यह भी कहा, ‘हर एक विचार पर, जिसमें यह भी शामिल है कि ये फेस्टिवल कितने बजे तक चलते हैं, विचार करने की जरुरत है क्योंकि ऐसी घटना दोबारा नहीं होने दी जा सकती।’

उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में सुरक्षा बेहतर करने के लिए कोई भी काम पुलिस की जांच में सामने आई बातों पर आधारित होना चाहिए। हमें पुलिस की जांच से यह समझने की जरुरत है कि असल में क्या हुआ, कैसे हुआ और फिर इस तरह की घटना को दोबारा होने से रोकने के सबसे अच्छे तरीकों के बारे में सलाह लेनी चाहिए।

काउंसलर ने बताया कि गोलीबारी से उनके इलाके के कई लोग, खासकर वे अभिभावक जो अपने छोटे बच्चों के साथ फेस्टिवल में थे, डरे हुए और गुस्से में हैं। उन्होंने कहा कि वे पुलिस और सिटी प्रशासन से यह भी जानना चाहते हैं कि बंदूक हिंसा से निपटने के लिए और क्या किया जा सकता है?

मैटलॉ ने कहा, ‘हमें बहुत साफ और गंभीरता से यह देखना होगा कि हम क्या कर रहे हैं और दशकों से क्या हो रहा है। मेरी 13 साल की बेटी है, ‘मैं चाहता हूँ कि वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, सिटी में होने वाले कार्यक्रमों में जाने और अपने सिटी फेस्टिवलों का मजा लेने में सुरक्षित और सहजता महसूस करे, ठीक वैसे ही जैसे हर परिवारारिक कार्यक्रम में रहता है।Ó टोरंटो पुलिस का कहना है कि गोलीबारी रात 8 बजे के कुछ ही देर बाद हुई, जब लगभग 13,000 लोग फेस्टिवल में शामिल हो रहे थे।

पत्रकारों से बात करते हुए, डिप्टी चीफ फ्रैंक बैरेडो ने बताया कि हिंसा उन लोगों के बीच ‘गोलीबारीÓ की वजह से हुई जो एक-दूसरे को निशाना बना रहे थे। इस घटना से डरे हुए फेस्टिवल में आए लोग जिनमें परिवार, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे, अपनी जान बचाने के लिए भागेे।

बाद में पुलिस ने पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत बाद में अस्पताल में हुई। वहीं पाँच अन्य लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया।

You might also like

Comments are closed.