
औटवा। बैंक ऑफ कैनेडा के गर्वनर टिफ मैकलम ने सिक्योरिटी ऑफिसरों की हड़ताल के दौरान सेंट्रल बैंक द्वारा रिप्लेसमेंट वर्करों के इस्तेमाल का पुरजोर बचाव किया। पिछले हफ्ते जारी एक फैसले में, कैनेडा इंडस्ट्रियल रिलेशंस बोर्ड ने कहा कि बैंक ऑफ कैनेडा ने हड़ताल के दौरान पिंकर्टन कंसल्टिंग एंड इन्वेस्टिगेशन्स के कॉन्ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करके कैनेडा लेबर कोड का उल्लंघन किया हैं।
इस महीने की शुरुआत में, बोर्ड ने इसी तरह का एक फैसला जारी किया था जिससे कहा गया था कि सेंट्रल बैंक ने गार्डा कैनेडा सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन के कॉन्ट्रैक्टरों और यूनियन सदस्यों की सेवाओं का इस्तेमाल करके कोड का उल्लंघन किया है। बैंक ऑफ कैनेडा के गवर्नर टिम मैकुलम ने गुरुवार को कैनेडियन लेबर कांग्रेस के प्रेसिडेंट को लिखे एक पत्र में कहा कि बैंक ने कभी भी बोर्ड के आदेशों का पालन करने से इंकार नहीं किया है।
मैकलेम ने कहा कि नियमों में कुछ अपवाद हैं जो जरुरत पडऩे पर रिप्लेसमेंट वर्कर रखने की इजाज़त देते हैं, ताकि जान, सेहत या सुरक्षा को खतरे से बचाया जा सके या संपत्ति को गंभीर नुकसान से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक का मानना है कि इन अपवादों का मकसद ऐसी स्थितियों से निपटना था, जहाँ लोगों, सुविधाओं और संपत्तियों की सुरक्षा को खतरा हो।
उन्होंने कहा,’यह बहुत जरुरी है कि सभी पक्षों को इन स्थितियों में नियमों के इस्तेमाल और लागू करने के बारे में स्पष्ट जानकारी हो।’ सेंट्रल बैंक और यूनियन के बीच नया सामूहिक समझौता न हो पाने के कारण जून में बैंक ऑफ कैनेडा के सुरक्षा अधिकारियों ने हड़ताल कर दी थी।
टोरंटो मेपल लीफ्स ने एनएचएल टीम की स्पोटर्स परफॉरमेंस के लिए एंडी ओ’ब्रायन को नियुक्त किया
मैकलेम ने कहा कि बैंक ने बातचीत के जरिए उचित समझौता करने की कोशिश की है। पिछले हफ़्ते जारी एक बयान में, पब्लिक सर्विस अलायंस ऑफ कनाडा ने बैंक ऑफ कनाडा से रिप्लेसमेंट वर्कर का इस्तेमाल बंद करने और उचित समझौते के लिए बातचीत की मेज पर लौटने को कहा।
यूनियन ने कहा, ‘बैंक के औटवा ऑफिस के 42 सदस्य और मॉन्ट्रियल ऑफिस के सात सदस्य चार हफ़्तों से हड़ताल पर हैं, क्योंकि बैंक ने मॉन्ट्रियल में सदस्यों को लॉकआउट कर दिया था।’ ‘कर्मचारी उचित समझौते के लिए लड़ रहे हैं और साथ ही हड़ताल करने के अपने अधिकार के सम्मान की भी मांग कर रहे हैं। ‘यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक हड़ताल के दौरान रिप्लेसमेंट वर्कर या बार्गेनिंग यूनिट के सदस्यों की सेवाओं का इस्तेमाल कर रहा है, बैंक ऑ$फ कनाडा के प्रवक्ता पॉल बैडर्टशर ने ईमेल में कहा, ‘इसका छोटा सा जवाब है – नहीं।’
टोरंटो मेयर पद की दौड़ में शामिल हुए क्रिस अलेक्जेंडर
उन्होंने कहा, ‘जैसा कि गवर्नर के पत्र से पता चलता है, बैंक ने सीआईआरबी के फैसलों का पालन किया है और पहले से मौजूद व्यवस्थाओं और सप्लायर्स को हटा दिया है। ‘ 2024 में, कैनेडा ने एक कानून पास किया जिसके तहत कानूनी हड़ताल के दौरान केंद्रीय तौर पर रेगुलेटेड कार्यस्थलों पर रिप्लेसमेंट वर्कर लाने पर रोक लगा दी गई। नए नियम पिछले साल लागू हुए।
कैनेडियन लेबर कांग्रेस की प्रेसिडेंट बी ब्रुस्के ने पिछले हफ़्ते मैकलेम, रोजगार मंत्री पैटी हाजडू और लेबर के लिए सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन जेरुसेली को लिखे एक पत्र में कहा कि बैंक का ‘बोर्ड के आदेशों की बार-बार अनदेखी करना स्वीकार्य नहीं है।’
उन्होंने कहा,’संसद ने सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल करने के कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए कनाडा में रिप्लेसमेंट वर्कर विरोधी प्रावधान लागू किए थे। बार-बार नियमों का पालन न करने से कानून और कनाडा के लेबर संबंध सिस्टम में भरोसे, दोनों को नुकसान पहुँचता है।’ ब्रस्क ने कहा कि उन्होंने फेडरल सरकार से यह साफ करने की अपील की है कि कोई भी फेडरल तौर पर रेगुलेटेड एम्प्लॉयर कानून से ऊपर नहीं है और कैनेडा लेबर कोड का पालन करना जरुरी है, यह कोई ऑप्शनल चीज नहीं है।
