डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर बरसे प्रीमियर डग फोर्ड

– राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘लूजरl और ‘बैंकरप्सी के किंगl: डग फोर्ड

Premier Doug Ford lashed out at Donald Trump.
Premier Doug Ford lashed out at Donald Trump.

ओंटेरियो। ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘लूजर’ और ‘बैंकरप्सी का किंग’ कहा। ट्रंप ने सोमवार दोपहर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उनकी जमकर आलोचना की। अपनी पोस्ट में, ट्रंप ने फोर्ड का नाम लेते हुए उन्हें ‘दिवंगत, महान रॉब फोर्ड को कम करिश्माई, कम बुद्धिमान और कुल मिलाकर कम प्रभावशाली भाई’ कहा। यह पोस्ट औटवा में एक इंटरव्यू के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें फोर्ड ने कहा था कि ट्रंप ‘किस माई एस’।

सोमवार दोपहर आयोजित हैमिल्टन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, फोर्ड ने शुरु में कहा कि वह ट्रंप जैसे ‘तानाशाह’ और ‘धौंस जमाने वाले’ व्यक्ति को कोई जवाब नहीं देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बारे में और भी काफी कुछ कहा। फोर्ड ने अपनी पिछली बात को दोहराते हुए कहा, ‘आई हेव ए लॉट ऑफ रियल स्टेट ऑन माई एस, सॉ ही हेस ए लॉट ऑफ रुम टू कि माई एस।

फोर्ड ने ट्रंप के बारे में कहा, ‘मैं ऐसे व्यक्ति से कोई सलाह नहीं लेने वाला जो बैंकरप्सी का किंग है और जो असल में अपने ही लोगों पर टैरिफ लगा रहा है, अपने ही लोगों पर टैक्स लगा रहा है।’ ‘मैं हर गवर्नर, हर सीनेटर, हर कांग्रेस सदस्य से संपर्क करूंगा और जब मध्यावधि चुनाव की बात आएगी तो मेरा अमेरिकियों के लिए एक संदेश होगारू ऐसे व्यक्ति को वोट न दें जो आपकी नौकरियां खत्म कर देगा।’

ट्रंप ने कहा कि फोर्ड की तरफ से ‘बहुत डींगें मारी गई थीं’ और कहा कि कैनेडा अमेरिका के बिना जीवित नहीं रह सकता। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और गवर्नर को ट्रंप के चमचे कहा। उन्होंने जस्टिन ट्रुडो के खिलाफ अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली बात को दोहराया और इसे ओंटेरियो के प्रीमियर तक बढ़ा दिया। हैमिल्टन में फोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रेड वॉर से प्रभावित कर्मचारियों और व्यवसायों का समर्थन करने के लिए मौजूदा प्रोग्राम के विस्तार की घोषणा करने के लिए आयोजित की गई थी।

हालांकि, यह बात ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट के कुछ ही मिनटों के बाद ही जारी की गई। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक समय फोर्ड ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति को संबोधित किया, उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप, आपके अपने लोग भी आपको पसंद नहीं करते हैं। इसके बाद उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि अमेरिकी लोग आने वाले मध्यावधि चुनावों में साफ और जोरदार आवाज में अपनी बात रखेंगे और कहा कि अगर हो पाता तो वह खुद घर-घर जाकर प्रचार करते।

जब उनसे ट्रम्प की आलोचना के निजी पहलू के बारे में पूछा गया, तो फोर्ड ने कहा, आने दो, अच्छा है। मैं इस खेल में उनसे कहीं अधिक समय से हूँ। मेरी खाल मगरमच्छ जैसी सख्त है और आपको लगता है कि उनकी बेइज्जती से मुझे दु:ख होगा? तो आने दो दोस्त, मैं तैयार हूँ।

आने दो’ फोर्ड ने आगे कहा, ‘पता है, मैंने अपनी पूरी जिंदगी तुम जैसे लोगों का सामना किया है और जानते हो क्या, तुम सब लूजर बन जाते हो क्योंकि तुम खुद एक लूजर हो।’ फोर्ड की ये टिप्पणियाँ सोमवार को तब आईं जब ट्रम्प ने 2027 तक कैनेडियन वाहनों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी।

पत्रकारों से बात करते हुए, फोर्ड ने कहा कि उनका मानना है कि अमेरिका के साथ फिर से शुरू हुए व्यापार युद्ध के बीच हर विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए, जिसमें बिजली निर्यात पर सरचार्ज भी शामिल है, जिसे ओंटेरियो ने व्यापार युद्ध की शुरुआत में लागू किया था और बाद में हटा दिया था।

गौरतलब है कि कार्नी ने लगभग 20 बिलियन डॉलर के कैनेडियन सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में, जो इस सप्ताहांत से लागू हुआ है, डॉलर – क े- बदले – डॉलर का जवाबी टैरिफ लगाने का वादा किया है। फोर्ड ने यह भी कहा, मैं दूसरे प्रीमियर की ओर से तो नहीं बोल सकता, लेकिन कुछ प्रीमियरों के पास कैनेडा की रक्षा करने की बहुत ताकत है, बहुत बड़ी ताकत’। हर किसी को ‘टीम कैनेडा’ का हिस्सा बनना होगा और उन पर हर तरह का दाँव आजमाना होगा, चाहे वह बिजली हो, ईंधन हो, पोटाश हो या यूरेनियम। हमें हर विकल्प पर विचार करना होगा, लेकिन हमें पूरे देश का समर्थन चाहिए।’

You might also like
Leave A Reply