Inod-Pak : इस पाक लड़की का संदेश आपको भी कर देगा सोचने पर मजबूर

india-pak-02-10-2016-1475396139_storyimage

नई दिल्ली, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है, दोनों देश एक दूसरे को बस नुकसान पहुंचाने पर उतारू है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों देशों के बीच युद्ध छेड़ने का जिक्र तक कर चुके हैं। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दोनों देश में अमन और चैन चाहते हैं। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रहने वाली एक ऐसी ही महिला हैं, जो युद्ध नहीं, बल्कि दोनों देश के बीच शांति और अमन की बात कर रही हैं।

उनका ये पोस्ट पिछले कई दिनों से फेसबुक पर वायरल हो रहा है। लेकिन ये बीते दिनों ही सबके सामने आया है। जब से उरी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है, तब से एक अजीब सी स्थिति पैदा हो गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया में, सड़कों तक लोग बस युद्ध और संघर्ष की बात कर रहे हैं। जहां एक ओर लोग बदले की भावना व्यक्त कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान का एलिजे जैफर के ये भावनात्मक शब्द आपको कुछ सोचने पर मजबूर कर देंगे।

एलिजे ने फेसबुक पर लिखा कि, क्यों हम एक दूसरे को मरने मारने पर उतर गए हैं। खून का बदला खून तो नहीं हो सकता है। हालांकि ऐलिजे भी वहीं आम बात कह रही हैं, जो कई लोग कहना चाहते हैं, लेकिन दोनों देश के हुक्मरान बस बदले की भावना में जल रहे हैं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस दुश्मनी से देश के लोगों का हाल क्या हो रहा है।

एलिजे लिखती हैं कि जब यहां बिग बी बीमार होते हैं, तो वहां पाकिस्तान रोता है, जब रणबीर की फिल्म हिट होती है, तो वहां हिंदी फिल्मों के चाहने वाले खुश होते हैं, फिर ये लड़ाई क्यों। जवान तो देश की रक्षा के लिए होते हैं। हमारे जवान तुम्हारे जवान क्या होते हैं। दोनों ही सीमा पर तैनात होते हैं। जब वे शहीद होते हैं तो मां की गोद सूनी होती है।

पाकिस्तान के लोग आज भी भारत की चीजों से जुड़े हैं, हम दोनों देश के लोग एक ही जज्बात रखते हैं। हम दोनों देश ही कुछ ना कुछ गलत कर रहे हैं। कश्मीर और बलुचिस्तान इसका साफ उदाहरण है। हम उन्हें आजादी से जीने नहीं दे रहे हैं। उरी हमला, कारगिल युद्ध, ये सब क्या है। कोई भी शुरू करे, अंजाम बुरा होता है। खोते हम ही हैं, जुदाई सिर्फ दर्द देती है।

You might also like

Comments are closed.