गुड फ्राईडे और ईस्टर मनडे के कारण कुछ पील प्रांत कार्यालय और सेवाएं रहेगी बंद

ब्रैम्पटन। गुड फ्राईडे के कारण पील कार्यालय और गैर-आपतिक सेवाएं बंद रहेगी, जबकि कुछ प्रांतीय कार्यालय ईस्टर मनडे के कारण बंद रहेंगे। गुड फ्राईडे के कारण गारबेज कलेक्शन प्रणाली नहीं बंद की जाएगी, लेकिन सभी स्थानों पर यह सेवा सुचारु रुप से नहीं चालू रहेगी बल्कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही यह सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सीआरसी सेवाएं 14 और 16 अप्रैल को बंद रहेगी जबकि यह केंद्र 15 अप्रैल को खुले रहेंगे और 17 अप्रैल को कुछ घंटों के लिए ये सेवाएं खोली जाएगी। सार्वजनिक अवकाश के कारण भी कुछ सेवाएं चालू रहेगी जिससे किसी भी आपतिक परिस्थिति से निपटा जा सकें और कोई अप्रिय घटना न घट सके। अधिक जानकारी के लिए 905-790-7335 पर कॉल कर सकते हैं, यह एक 24 घंटे की सेवा हैं, जिस पर इस अवकाश से संबंधित सभी जानकारी पूर्ण रुप से मिल सकेगी।

Comments are closed.