केंद्रीय महाअंकेक्षक मिचैल फरगुसन का निधन

औटवा। पिछले सात वर्षों से कैनेडा के प्रमुख महाअंकेक्षक के पद पर कार्यरत फरगुसन का निधन शनिवार को हो गया, वह 60 वर्ष के थे। बताया जाता हैं कि फरगुसन कैंसर से पीड़ित थे, वह अपने पीछे अपनी पत्नी जॉरजीना और दो पुत्रों मलकॉल्म और जीयोफेरी को अकेला छोड़ गए। पिछले नवम्बर से फरगुसन अपनी बीमारी का ईलाज करवा रहे थे, परंतु वह सफल नहीं हो सके। सरकारी महाअंकेक्षक कार्यालय के प्रवक्ता ने अपने संदेश में कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर फरगुसन की पत्नी व बच्चों को शक्ति प्रदान करें, कार्यालय ने यह भी बताया कि फरगुसन ने अपनी बीमारी के बावजूद भी कार्यालय से कभी भी अवकाश नहीं लिया और निरंतर रुप से अपने कार्य में लगे रहे। वह अपने कार्य के साथ साथ सरकारी प्रबंधन कार्यों से भी जुड़े हुए थे और अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे रहे थे। फरगुसन की नियुक्ति नवम्बर 2011 में हुई थी, ज्ञात हो कि उस समय उन्हें  फ्रैंच भाषा नहीं आती थी, जिसके कारण विपक्ष ने उन्हें कार्य करने से मना कर दिया था, परंतु उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फ्रैंच भाषा सीखकर जल्द ही सबका दिल जीत लिया, प्रबंधन क्षेत्र में उनके कार्य की सभी प्रशंसा करते नहीं धकते थे, उनकी मृत्यु पर सरकारी विभाग ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उनके स्थान को कोई भी नहीं भर सकता।
You might also like

Comments are closed.