एयर एम्बुलेंस का निजीकरण नहीं होगा : स्वास्थ्य मंत्री

टोरंटो। ओंटेरियो के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस्टीन एलीयॉट ने सोमवार को यह स्पष्ट कर दिया कि दीर्घ-कालीन केयर इन्सपेक्शनों का निजीकरण नहीं होगा और प्रांत की एयर एम्बुलेंस सेवाएं भी इस निजीकरण के दौर से नहीं गुजरेगी, कुछ भ्रांतियों के अनुसार यह माना जा रहा था कि जल्द ही इन सेवाओं के लिए ‘आउटसोर्सिंग’ आरंभ कर दी जाएगी। क्रिस्टीन एलीयॉट ने एनडीपी द्वारा प्रस्तुत उस रिपोर्ट को पूर्णत: गलत बताया कि जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ताधारी प्रोगरेसीव कंजरवेटिव सरकार अपने आगामी स्वास्थ्य कल्याण हस्तांतरण कानून में बदलाव करने जा रही हैं और उसके अनुसार इनका निजीकरण किया जाएगा और लोगों से भारी-भरकम रकम वसूली जाएंगी। एलीयॉट ने आगे कहा कि यद्यपि हमने स्वास्थ्य नीतियों में बदलाव अवश्य किए हैं, परंतु वे बदलाव आवश्यकतानुसार हैं, जिन्हें लोगों की सुविधा के अनुसार लागू किया जाएगा जिनसे उन्हें अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। ओंटेरियो की प्रांतीय पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की हैं कि कोई भी सरकारी दस्तावेज लीक नहीं हुआ हैं और सरकारी सूत्रों के अनुसार किसी भी अधिकारी भी इस प्रकार के आरोप का सत्यापन नहीं हो सका हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष के अनुसार लोक सेवा ने अपने मैमो में कहा है कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले दस्तावेजों की दोनों प्रतियां जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन, गुणवत्ता विकास, मरीजों से संपर्क, डिजीटल स्वास्थ्य और टीशू डोनेशन व ट्रान्सप्लांटस आदि शामिल थे कहीं लीक हो गए हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। इस नए कानून के अंतर्गत सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी स्थानीय स्वास्थ्य इंटीग्रेशन नेटवर्कस के अंतर्गत जारी कर सकती हैं जिसमें कैंसर केयर ओंटेरियो, ईहैल्थ ओंटेरियो, द ट्रिलीयम गिफ्ट ऑफ लाईफ नेटवर्क और अन्य सरकारी स्वास्थ्य एंजन्सियां भी इस सुपर एजेंसी के अंतर्गत शामिल होगी। स्थानीय स्वास्थ्य नेटवर्कस होम केयर की डिलीवरियों के लिए जिम्मेदार होगी और इसमें एक प्रपत्र में इन सेवाओं के अवरोध की भी चेतावनी जारी की गई हैं। जबकि एलीयॉट ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि यह योजना अभी पारित नहीं की गई हैं, इस पर विचार चल रहा हैं। जबकि एनडीपी प्रमुख के अनुसार यह योजना कैबीनेट में मंजूर हो चुकी हैं और विधानसभा में प्रस्तुत होने के लिए तैयार हैं। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने इन सभी कथनों को मिथ्या बताया हैं और कहा कि ये बातें चुनावी वर्ष में लोगों को भ्रमित करने के लिए कहीं जा रही हैं।
You might also like

Comments are closed.