बैंक ऑफ कैनेडा ने ब्याज दरें बढ़ाने पर कहा – अभी कोई विचार नहीं
औटवा। कैनेडा के नए टॉप सेन्ट्रल बैंकर मैकलम का कहना है कि बैंक ऑफ कैनेडा अभी किसी भी प्रकार की ब्याज दरों को बढ़ाने का विचार नहीं कर रहा हैं। इस विचार के पीछे मुख्य कारण कोविड-19 महामारी से फैले वित्तीय संकट को बताया जा रहा हैं, गर्वनर टिफ मैकलम ने मीडिया को बताया कि सेंट्रल बैंक का मुख्य फोकस ब्याज दरों को बढ़ाना नहीं अपितु इसे कम करने का हैं, जिससे देश की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाया जा सके और जिससे लोगों को समय पर लोन सुविधा देकर उन्हें व्यापार में सहायता की जा सके और वे अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अतुलनीय सहयोग दे सके। दरों की व्याख्या देते हुए मैकलम ने कहा कि कुछ समय पूर्व ही बैंक ऑफ कैनेडा ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की थी, जिससे वित्तीय बाजार में नकदी का समन्वय बढ़े और वित्तीय गतिविधियां सामान्य बन सके। ज्ञात हो कि मैकलम के 3 जून की नियुक्ति के पश्चात यह उनका पहला संबोधन हैं, जो उन्होंने मीडिया के सामने दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बैंक ऑफ कैनेडा कुछ वित्तीय जोखिम भी लेगा, जिससे तीसरी तिमाही समाप्त होते-होते कुछ लाभकारी परिणाम सामने आ सके, इसके साथ-साथ सरकारी राहत पैकेजों के आधार पर देश में मई माह में 290,000 रोजगार का सृजन किया गया, जिससे भी अर्थव्यवस्था पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़े हैं और इस संकट काल से उबारने में सहायता कर सकेगा।

Comments are closed.