
Raksha Badhan : भाई-बहन का रिश्ता एक अनोखा बंधन होता है, जिसमें प्यार और कभी-कभी तकरार भी देखने को मिलती है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त, 2025 को मनाया जाएगा, और देशभर में लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। बॉलीवुड के सितारे भी इस दिन अपने भाइयों को राखी बांधते हैं। इस अवसर पर हम आपको बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहनों के बारे में बताएंगे, जिनके बीच सगों जैसा गहरा प्यार है।
सनी देओल और ईशा देओल
इस सूची में पहले नाम सनी देओल और ईशा देओल का है, जो सौतेले भाई-बहन हैं। धर्मेंद्र ने दो बार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से सनी और बॉबी हुए, जबकि दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां, ईशा और आहाना देओल हैं। सौतेले होने के बावजूद, सनी और बॉबी अपनी बहनों से बहुत प्यार करते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के भी दो सौतेले भाई हैं। सैफ अली खान ने दूसरी शादी करी थी, जिनसे उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। सारा हर साल अपने छोटे भाइयों को राखी बांधती हैं और उन्हें प्यार देने में कोई कमी नहीं छोड़ती हैं।
अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर
अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सौतेले भाई-बहन हैं। बोनी कपूर ने दो शादियाँ की थीं; पहली पत्नी से उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशूला हैं, जबकि दूसरी पत्नी श्रीदेवी से उनके दो बेटियाँ, जान्हवी और खुशी हैं। अर्जुन, श्रीदेवी के निधन के बाद, अपनी सौतेली बहनों का बहुत ख्याल रखते हैं।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान और अर्पिता खान भी सौतेले भाई-बहन हैं। अर्पिता को सलमान की सौतेली मां हेलेन ने गोद लिया था। हालांकि, सलमान का अपनी बहन के साथ बहुत गहरा रिश्ता है, और वह हमेशा उसकी भलाई के लिए तत्पर रहते हैं।

Comments are closed.