Canada News : क्या कैनेडा पोस्ट कर्मचारियों की छंटनी करेगा?

Canada News : Will Canada Post layoff workers?

– जानकारों का मानना है कि बढ़ते श्रम विवाद के कारण कैनेडा पोस्ट जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकता हैं जिसमें कंपनी का लॉक आउट या कर्मचारियों की छंटनी आदि प्रक्रिया शामिल हो सकती हैं

Canada News : Will Canada Post layoff workers?
Canada News : Will Canada Post layoff workers?

Canada News : टोरंटो। पोस्टल कर्मचारियों द्वारा हाल ही में एक लंबे समय से चले आ रहे श्रम विवाद को समाप्त करने के उद्देश्य से अनुबंध प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया गया। ओंटेरियो के एक बिजनेस प्रोफेसर का कहना है कि कैनेडा पोस्ट और कैनेडियन यूनियन ऑफ पोस्टल वर्कर्स (सीयूपीडब्ल्यू) के बीच श्रम सामंजस्य बनाने के लिए बाध्यकारी मध्यस्थता सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

मैकमास्टर विश्वविद्यालय के डीग्रूट स्कूल ऑफ बिजनेस में मार्केटिंग के एसोसिएट प्रोफेसर मार्विन राइडर ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से, सीयूपीडब्लयू को एक नए समझौते पर पहुँचने के लिए बारगनींग टेबल पर वापस आना चाहिए। लेकिन 18 महीने से ज्यादा समय तक चली बातचीत के बाद भी किसी समझौते पर पहुँचने में नाकाम रहने के बाद, यह देखना मुश्किल है कि आगे की बातचीत से क्या हासिल हो सकता है।

You might also like

Comments are closed.