केंद्र सरकार बजट वसंत के बजाय शरद् ऋतु में जारी करेगी : अधिकारी

Central government to release budget in autumn instead of spring: Official

Central government to release budget in autumn instead of spring: Official
Central government to release budget in autumn instead of spring: Official

टोरंटो। परंपरा से हटकर, इस साल का आम बजट वसंत के बजाय शरद् ऋतु में जारी किया जाएंगा। वहीं शरद ऋतु का वित्तीय अपडेट अब वसंत में पेश किया जाएगा। यह बदलाव संसदीय बजट अधिकारी द्वारा घाटे में 68.5 बिलीयन डॉलर की तीव्र वृद्धि का अनुमान लगाए जाने के दो हफ्ते से भी कम समय बाद आया है। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के कार्यकाल में अप्रैल 2024 के बाद से अभी तक कोई बजट जारी नहीं किया है।

ज्ञात हो कि वित्तमंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैम्पेन 4 नवंबर को 2025-26 का बजट पेश करने वाले हैं। मंत्री का कहना है कि इस कदम से सरकार द्वारा करदाताओं के धन खर्च करने के तरीके में पारदर्शिता बढ़ेगी। मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली मौजूदा लिबरल सरकार के अप्रैल में चुनाव से पहले, बजट आमतौर पर बसंत ऋतु में जारी करने वाली थी और उसके बाद शरद ऋतु में आर्थिक विवरण जारी किए जाते थे। बजट के समय में यह बदलाव सरकार के नए पूंजी बजट ढाँचे का हिस्सा है, जो दिन-प्रतिदिन के परिचालन व्यय को पूंजी निवेश से अलग करेगा।

सोमवार को पत्रकारों के साथ एक पृष्ठभूमि ब्रीफिंग में, वित्त विभाग के वरिष्ठ सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह नया ढाँचा ”मौजूदा वित्तीय रिपोर्टिंग को प्रतिस्थापित नहीं करेगा, बल्कि उसे बढ़ाएगा, जबकि कैनेडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले निवेशों की एक स्पष्ट तस्वीर प्रदान करेगा।” आगे चलकर, जो व्यय पूंजी निवेश के रूप में वर्गीकृत नहीं है, उसे दिन-प्रतिदिन का परिचालन व्यय माना जाएगा। इन खर्चों में स्वास्थ्य और सामाजिक हस्तांतरण और कर्मचारियों के वेतन व लाभ जैसे सरकारी कार्यों को चलाने की लागत शामिल है।

स्मिरनॉफ की बंदी के बाद अगले चरण को जल्द ही अपनाया जाएगा : फोर्ड

पूंजी निवेश में वे धनराशियाँ शामिल हैं जिन्हें केंद्र सरकार बंदरगाहों और पाइपलाइनों जैसी प्रमुख परियोजनाओं के लिए निर्देशित करेगी, साथ ही आवास स्टॉक बढ़ाने के लिए निवेश भी करेगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में, केंद्र सरकार ने कहा कि यह नया ढाँचा निर्णय लेने में मदद करेगा क्योंकि यह उन पूंजी निवेशों को प्राथमिकता देता है जो कैनेडियनस के लिए दीर्घकालिक लाभ उत्पन्न करते हैं, जैसे कि प्रमुख परियोजनाएँ, आवास, स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढाँचा, जो अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और निजी निवेश को आकर्षित करने में मदद करते हैं।

You might also like

Comments are closed.