
भारतीय टीम इन दिनों वनडे और टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच इस वक्त वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। बतौर बल्लेबाज और कप्तान गिल पहले मैच में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में वह बचे हुए दो वनडे मैचों में बड़ी खेलकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करना चाहेंगे। गिल पहले मैच में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अब तक 2785 रन बना चुके हैं और इस फॉर्मेट में उन्हें 3000 रन पूरे करने के लिए 215 रन की जरूरत है। ऐसे में वह अगर अगले दो मैचों में 215 रन बना लेते हैं तो वह वनडे में 3000 रन पूरे कर लेंगे। वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल का रिकॉर्ड अभी तक काफी अच्छा रहा है। वह इस फॉर्मेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। ऐसे में उनसे आने वाले मैचों में एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल के आंकड़े को लेकर बात करें तो वहां उन्होंने अब तक 56 मैचों की 56 पारियों में 58.02 के औसत से 2785 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 58.02 का रहा है। गिल के बल्ले से ये सभी रन 99.28 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। इस फॉर्मेट में वह अब तक 8 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं और हाईएस्ट स्कोर 208 रन का रहा है। वह इस फॉर्मेट में 3000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।

Comments are closed.