
टोरंटो। मेट्रोलिंक्स ने इस सप्ताहांत घोषणा करते हुए कहा कि वह सुबह और दोपहर के व्यस्त समय के दौरान कई लाइनों पर गो ट्रेन सेवा का विस्तार कर रहे है। रविवार सुबह जारी एक सूचना में मेट्रोलिंक्स के अधिकारी ने बताया कि बैरी लाइन की एक नई ट्रेन सुबह 7:20 बजे ऑरोरा गो स्टेशन से रवाना होगी और टोरंटो के यूनियन स्टेशन पर सुबह 8:14 बजे निर्धारित आगमन से पहले दक्षिण की ओर जाने वाले सभी स्टॉपस पर रुकेगी।
दोपहर में एक नई ट्रेन शाम 4:53 बजे यूनियन स्टेशन से रवाना होगी और ऑरोरा पहुँचने से पहले उत्तर की ओर जाने वाले सभी स्टॉपस पर रुकेगी। मेट्रोलिंक्स ने स्टॉफविले, लेकशोर वेस्ट और लेकशोर ईस्ट लाइनों पर भी नई ट्रेनें जोडऩे की बात को स्वीकारा हैं और रिचमंड हिल लाइन पर सेवा समय समायोजित किया।
स्टॉफविले लाइन की एक नई ट्रेन यूनियनविले और यूनियन स्टेशन के बीच स्टॉप पर रुकेगी, जो सुबह 7:59 बजे यूनियनविले से प्रस्थान करेगी और सुबह 8:40 बजे यूनियन स्टेशन पर पहुँचेगी। दोपहर में, यह यूनियन स्टेशन से शाम 4:50 बजे प्रस्थान करेगी और यूनियनविले शाम 5:31 बजे पहुँचेगी।
इसी समय, रिचमंड हिल लाइन पर दक्षिण की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें सात मिनट पहले प्रस्थान करेंगी। मेट्रोलिंक्स का कहना है कि नई ट्रेनें ‘बढ़ती क्षेत्रीय माँग’ को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी, जबकि रिचमंड हिल लाइन को ‘बेहतर सेवा विश्वसनीयता’ के लिए समायोजित किया गया है।
किरायेदारों के ‘कार्यकाल की सुरक्षा’ के अधिकार में बदलाव के विचार से पीछे हटी फोर्ड सरकार
बैरी, स्टॉफविले और रिचमंड हिल लाइनों पर ये बदलाव सोमवार से लागू हो गया हैं। लेकशोर लाइनों पर विस्तारित सेवा भी सोमवार से प्रभावी हुई, जबकि लेकशोर वेस्ट लाइन पर नियाग्रा फॉल्स के लिए बढ़ी हुई सप्ताहांत सेवा अगले शनिवार, 1 नवंबर से शुरू होगी।

Comments are closed.