‘हम पीछे नहीं हट सकते’: फोर्ड

'We can't back down': Ford

– ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से कहा,”चाइनीज विद्युत वाहनों पर टैरिफ बनाए रखे”

'We can't back down': Ford
‘We can’t back down’: Ford

टोरंटो। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अगले हफ्ते चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं, इससे से पूर्व ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने गुरुवार को दोहराया कि चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर कैनेडा का टैरिफ बना रहना चाहिए। फोर्ड ने गुरुवार को एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा,”हम पीछे नहीं हट सकते, यह इतना ही आसान है”। ‘वे आकर एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्लिटी खोलना चाहते हैं और यूनिफोर कर्मचारियों को नौकरी देना चाहते हैं, तो ठीक है, बात करते हैं, लेकिन ओंटेरियो के लोगों द्वारा बनाई गई कारें मत भेजो।’

फोर्ड इस बात पर अड़े हुए हैं कि केंद्र सरकार चीनी-निर्मित ईवी पर अपना 100 प्रतिशत टैरिफ सुनिश्चित रखे, जो पिछले साल अक्टूबर में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर लगाया गया था और इसे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग की रक्षा करने के तरीके के रूप में पेश किया गया था।

प्रीमियर ने सितंबर में कार्नी को एक पत्र भी लिखा था जिसमें प्रधानमंत्री से टैरिफ न हटाने का आग्रह किया गया था, क्योंकि ऐसा करने से ओंटेरियो में 157,000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। फोर्ड ने गुरुवार को कहा,’प्रधानमंत्री को कैनेडा में निर्माण शुरू करना होगा।’

कैनेडा चीन से आयातित ईवी पर टैरिफ लगाने के अपने फैसले की समीक्षा कर रहा है। कार्नी 13 से 17 जनवरी तक अपनी यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। यह 2017 के बाद किसी कैनेडियन प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा होगी। ज्ञात हो कि शास्केचेवान और मनीटोबा के दोनों प्रीमियरों के क्षेत्र में कैनेडा के कुछ कैनोला फार्म स्थित हैं, उन्होंने ईवी टैरिफ हटाने के समर्थन में आवाज उठाई है।

You might also like

Comments are closed.