25 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट : मिसिसॉगा में पहले डेडिकेटेड हॉस्पाइस का निर्माण शुरू

25 million dollar project: Construction begins on Mississauga's first dedicated hospice

– इस फैक्लटी में 12 प्राइवेट केयर सुइट्स होंगे और इसके 2027 के अंत तक आरंभ होने की उम्मीद है।

25 million dollar project: मिसिसॉगा। मिसिसॉगा में पहले डेडिकेटेड हॉस्पाइस सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है, यह विचार पहली बार प्रस्तावित होने के 40 साल से भी ज्यादा समय बाद हुआ है। वेल्टन हॉस्पाइस पैलिएटिव केयर सेंटर, हॉस्पाइस मिसिसॉगा द्वारा शुरु किया गया 25 मिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट गत 12 जनवरी को शुरू हुआ। ट्रिलियम हेल्थ पार्टनर्स के साथ साझेदारी के जरिए हासिल की गई जमीन पर बने इस सेंटर में 12 प्राइवेट केयर सुइट्स होंगे। हॉस्पाइस मिसिसॉगा के मुख्य विकास अधिकारी ग्राहम हिल ने मीडिया से कहा कि इस सेंटर का मकसद सिटी में जीवन के अंतिम समय की देखभाल में लंबे समय से चली आ रही कमी को पूरा करना है।

हिल ने कहा,’समाज को अच्छी क्वालिटी की, जीवन के अंतिम समय पर होने वाली केयर की जरूरत थीÓ उन्होंने आगे कहा कि ज्यादातर लोग घर पर ही हॉस्पाइस केयर लेना पसंद करते हैं, लेकिन यह सेंटर उन लोगों के लिए एक विकल्प देगा जिन्हें ज्यादा स्पेशलाइज्ड सपोर्ट की जरूरत है।

मिसिसॉगा में अभी कोई डेडिकेटेड इन-पेशेंटउ हॉस्पाइस बेड नहीं हैं। हॉस्पाइस मिसिसॉगा का अनुमान है कि सिटी को एक बार में लगभग 60 हॉस्पाइस बेड की जरूरत हो सकती है, इसलिए 12-सुइट वाला सेंटर इस जरूरत को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है। हिल ने कहा कि हर सुइट में एक डबल साइज का ‘कडल बेड; होगा, जिससे प्रियजन मरीजों के आखिरी दिनों में उनके साथ रह सकेंगे।

हिल ने यह भी कहा कि हॉस्पाइस केयर की लागत अस्पताल में इसी तरह की देखभाल की लागत का लगभग एक तिहाई होती है और इसे मेडिकल दखल के बजाय आराम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए डिजाइन किया गया है। हॉस्पाइस पैलिएटिव केयर जीवन के अंतिम समय में मरीजों और उनके परिवारों के लिए आराम-केंद्रित और दर्द प्रबंधन सहायता सेवा है। हॉस्पाइस मिसिसॉगा वर्तमान में 100 से ज्यादा वॉलंटियर्स के नेटवर्क के जरिए घर पर सहायता प्रदान करता है। इसके कार्यक्रमों में काउंसलिंग, वेलनेस थेरेपी, अकेले मरीजों के लिए सोशल कनेक्शन कार्यक्रम, आध्यात्मिक देखभाल और बच्चों के लिए दु:ख से उबरने में सहायता शामिल है।

नए सेंटर में एक फैमिली किचन, एचयूयूजी (हेल्प अस अंडरस्टैंड ग्रीफ) बच्चों के कार्यक्रम के जरिए बच्चों के लिए जगह और वेलनेस रूम भी होंगे जो रेकी, अरोमाथेरेपी और म्यूजिक थेरेपी जैसी सेवाएं देंगे। हॉस्पाइस मिसिसॉगा ने प्रोजेक्ट के लिए लगभग 11.7 मिलियन डॉलर जुटाए हैं, जिसमें सिटी द्वारा गारंटीड लोन से निर्माण को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। सेंटर खुलने के बाद, सुइट्स में नर्सिंग केयर का खर्च स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उठाया जाएगा।

ऑर्गेनाइजेशन को अभी भी अपने सालाना ऑपरेटिंग बजट का लगभग आधा हिस्सा कम्युनिटी डोनेशन से जुटाना होगा, जिसका अनुमान 1.8 मिलियन डॉलर से 2.1 मिलियन डॉलर के बीच है। इस साल कंस्ट्रक्शन के मुख्य कामों में फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत तक नींव ड़ाली जा सकती है और उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक बिल्डिंग पूरी तरह से बन जाएगी।

You might also like

Comments are closed.