
Oscars 2026 : 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए प्रेजेंटर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है. भारतीयों के लिए यह खुशी की बात है कि इस लिस्ट में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस का भी नाम शामिल है. प्रियंका चोपड़ा जोनस 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी. ऑर्गनाइजर्स ने शुक्रवार को यह अनाउंसमेंट किया है.
प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार, 6 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के प्रेजेंटर्स की लिस्ट शेयर की, जिसमें उनका नाम शामिल है. देसी गर्ल के साथ विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे.
पहले अनाउंस किए गए प्रेजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, कीरन कल्किन, क्रिस इवांस, चेस इनफिनिटी, मिकी मैडिसन, डेमी मूर, कुमैल नानजियानी, माया रूडोल्फ और जो सलदाना शामिल हैं.
प्रियंका के पोस्ट करते ही सेलेब्स और फैंस ने कमेंट सेक्शन को बधाई मैसेज से भर दिया है. कॉमेडियन जाकिर खान ने लिखा, ‘बधाई हो, आप हमारे हीरो हैं.’ नम्रता शिरोडकर, हुमा कुरैशी, धनश्री समेत कई सेलेब्स ने फायर और क्लैपिंग इमोजी के साथ प्रियंका का उत्साह बढ़ाया है. एक फैन ने कमेंट किया, ‘यह एब्सोल्यूट आइकॉन्स की लिस्ट है.’ एक और यूजर ने कहा, ‘मैं तैयार हूं. ऑस्कर एन्जॉय करने का एक एक्स्ट्रा रीजन.’
यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर का हिस्सा बनी हैं. द ब्लफ एक्ट्रेस ने इससे पहले 2016 में हुए एकेडमी अवार्ड्स के 88वें एडिशन में प्रेजेंटेशन दिया था. इसके बाद 2021 में उन्होंने पति निक जोनस के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन अनाउंस किए थे.
इस साल, ऑस्कर नॉमिनेशन का एलान 22 जनवरी, 2026 को एक्टर डेनियल ब्रूक्स और लुईस पुलमैन के होस्ट किए गए एक इवेंट में की गई थी. साल की सबसे ज्यादा नॉमिनेटेड फिल्म, सिनर्स, ऑस्कर 2026 में सबसे बड़ी दावेदार बनकर उभरी है. सिनर्स ने 24 कैटेगरी में 16 नॉमिनेशन के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है.
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स 15 मार्च, 2026 को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होगा. कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन इस सेरेमनी को होस्ट करेंगे. यह सेरेमनी एबीसी पर लाइव होगी और रविवार, 15 मार्च, 2026 को शाम 7 बजे ईटी / शाम 4 बजे पीटी पर हुलु पर स्ट्रीम होगी. भारत में, लाइव ब्रॉडकास्ट 16 मार्च, 2026 को सुबह 5:30 बजे पर उपलब्ध होगा.
