‘पैटी’ क्राइम के लिए कम्युनिटी सर्वें लॉन्च करेंगी रोवेना सैंटोस

Rowena Santos to launch community survey on 'petty' crimes

– ब्रैम्पटन की काउंसलर रोवेना सैंटोस लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिटी में छोटे-मोटे क्राइम के लिए हॉटस्पॉट पहचानने में मदद हेतु एक छोटा सर्वे फॉर्म सभी भरें

Rowena Santos to launch community survey on 'petty' crimes
Rowena Santos to launch community survey on ‘petty’ crimes

ब्रैम्पटन। ब्रैम्पटन वार्ड 1 और 5 की सिटी काउंसलर रोवेना सैंटोस ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-मोटे क्राइम पर फीडबैक अवश्य दें, जो इस समय सिटी में अत्यधिक स्तर पर बढ़ रहे हैं। इस सर्वे की अधिक जानकारी के लिए काउंसलर कार्यालय ने क्लिक करके ढूंढने की सुविधा दी हैं, जिसे भरकर पूरी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं, इसका मकसद यह जानकारी हासिल करना है कि घटनाएं कहां हो रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सिटी में छोटे-मोटे क्राइम सबसे अधिक कहां होते हैं।

सैंटोस ने छोटे क्राइम में 5,000 डॉलर से कम की चोरी, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना और गलत व्यवहार बताया है, साथ ही गाडिय़ों से चोरी, तोड़-फोड़ और बिना इजाजत घुसने जैसे उदाहरण भी दिए हैं। सैंटोस ने एक रिलीज में कहा,”देर रात कार के दरवाजे चेक करने से लेकर अमेजन के चोरी हुए पैकेज और शेड एवं गैरेज से गायब टूल तक सभी जानकारी के लिए अधिक से अधिक लोग उनके ऑफिस से संपर्क कर रहे हैं और अपने पड़ोसियों को चेतावनी देने के लिए ऑनलाइन पोस्ट कर रहे हैं।”

एक साल बाद भी ओंटेरियो की राजनीति को प्रभावित कर रहा हैं ‘ट्रंप टैरिफ’

उन्होंने आगे कहा कि हाल के महीनों में इस समस्या को लेकर परेशान लोगों के उनके ऑफिस में आने वाली कॉल बढ़ गई हैं।
उन्होंने आगे कहा, ”जब कोई आधी रात को आपकी कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है या आपके पोर्च से कोई पैकेज चुरा लेता है, तो इससे घर पर आपकी सुरक्षा की भावना प्रभावित हो सकती है।”

पील प्रांत काउंसिल ने 2025 में 300 नए ऑफिसर और 2026 में 175 नए ऑफिसर को मंजूरी देने के बाद पिछले दो सालों में पील पुलिस ने अपनी रैंक में काफी बढ़ोतरी की है। सैंटोस ने कहा कि वह सिटी के अधिक जोखिम वाले इलाकों में पेट्रोलिंग और एनफोर्समेंट पर ध्यान देकर इन नए रिसोर्स का जितना हो सके अच्छे से इस्तेमाल होते देखना चाहती हैं।

सीधे कस्टमरों को शराब बेचने की अनुमति देंगे ओंटेरियो और नोवा स्कोटिया

उन्होंने कहा,”सीधे लोगों से सुनकर, हम पील पुलिस और हमारे कम्युनिटी सेफ्टी एंड वेल-बीइंग ऑफिस के साथ मिलकर ऐसे प्रैक्टिकल सॉल्यूशन पर काम कर सकते हैं जो हमारे आस-पड़ोस में हो रही चीजों पर रिस्पॉन्ड करें।” काउंसलर ने आगे कहा,”सर्वे से यह जानकारी इक_ा होगी कि घटनाएं कहां हो रही हैं, वे कितनी बार हो रही हैं और लोग रोकथाम के किन उपायों को अधिक प्राथमिकता देना चाहते हैं। फीडबैक से अगले कदम उठाने में भी बहुत मदद मिलेगी।”

You might also like
Leave A Reply