बेहोशी की दवा देकर डॉक्टर ने किया 21 महिलाओं का यौन शोषण
टोरंटो, लोग डॉक्टर को भगवान मानते है, उस पर विश्वास करते है। मानते है कि उनका ये भगवान उन्हें मौत के मुंह से बचा लेगा, लेकिन कैनाडा में यहीं भगवान हैवान बन गया। कैनाडा में एक डॉक्टर को एक-दो नहीं बल्कि 21 महिलाओं का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है। इस डॉक्टर पर महिलाओं को बेहोशी की दवा देकर उनके साथ यौन शोषम करने का आरोप लगा जिसके बाद कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया। घटना के वक्त सभी महिलाओं को एनेस्थेसिया दी गई थी। जिसके बाद बेहोशी की हालत में वो डॉक्टर की अश्लील हरकतों का विरोध करने में असहाय थीं। हालांकि उन्हें पता था कि क्या हो रहा है, लेकिन वो कुछ कर नहीं पा रही थी। दोषी जॉर्ज डूडनॉट पर चार सालों तक टोरंटो स्थित नॉर्थ यार्क जनरल हॉस्पिटल में महिला मरीजों का यौन शोषण करने का आरोप था। दोषी को अब अगले महीने अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। तब उसे सजा सुनाई जाएगी।

Comments are closed.