अर्जुन कपूर के साथ रोमांस की खबरों पर सोनाक्षी ने किया ये खुलासा!
मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांस की अफवाहों से परेशान सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि साथ में काम करने या फिल्म देखने का यह मतलब नहीं है कि दो लोगों के बीच अफेयर है।
सोनाक्षी और अर्जुन फिल्म ‘तेवर’ में एक साथ काम कर रहे हैं। यह आगरा और मथुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक प्रेम कहानी है। अर्जुन के पिता बोनी कपूर और चाचा संजय कपूर ने फिल्म का निर्माण किया है।
अमित शर्मा के निर्देशन वाली ‘तेवर’ अगले साल 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है। सोनाक्षी ने कहा कि वह फिल्म लिंगा में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करके काफी खुश हैं।

Comments are closed.