चौथा रस्म: प्रियंका के साथ पूरा बॉलीवुड, पर नहीं पहुंचा बच्चन परिवार

inext_p_EBolly_priyanka6मुंबई, प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के निधन के बाद कल चौथे की रस्म का आयोजन किया गया। इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड के कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस रस्म में करीना कपूर भी सारे गिले-शिकवे भुलाकर पहुंचीं। मगर एक बात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि बच्चन परिवार इस दुख की घड़ी में प्रियंका के साथ क्यों नहीं था।
जबकि बच्चन परिवार के साथ प्रियंका के काफी अच्छे रिश्ते हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन या जया बच्चन में से कोई भी न अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहुंचा और न ही उनके चौथे में। यहां तक कि बिग बी और अभिषेक ने ट्विटर तक पर प्रियंका के पापा को श्रद्धांजलि नहीं दी।

You might also like

Comments are closed.