शहनाज ने राघव संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Shehnaaz breaks silence on her relationship with Raghav.

राघव जुयाल संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं शहनाज गिल, कहा- ‘वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है’

Shehnaaz breaks silence on her relationship with Raghav.
Shehnaaz breaks silence on her relationship with Raghav.

शहनाज गिल और राघव जुयाल एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में राघव के बर्थडे से पहले दोनों को एक पार्टी से साथ निकलते देखा गया। वायरल वीडियो में शहनाज, राघव का हाथ थामे नजर आईं, जबकि उनके साथ आर्यन खान भी मौजूद थे। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की चर्चाएं तेज हो गईं।

हालांकि, इन तमाम अटकलों के बीच शहनाज ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया कि राघव उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों इससे पहले सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की रिलीज के दौरान भी दोनों की शानदार बॉन्डिंग चर्चा में रही थी।

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में शहनाज से जब राघव के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने निजी जिंदगी पर ज्यादा बात करने से बचते हुए उनकी आने वाली फिल्म का समर्थन करने की अपील की।

शहनाज ने कहा, “मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है। प्लीज उसे सपोर्ट करें। वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और उसकी फिल्म का चलना बहुत जरूरी है।”

दिलचस्प बात यह रही कि बातचीत के दौरान शहनाज ने कई बार राघव के लिए “दोस्त” शब्द का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने डेटिंग की अफवाहों पर इशारों-इशारों में विराम लगाने की कोशिश की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच चर्चाएं अभी भी जारी हैं।

You might also like
Leave A Reply