मनोचिकित्सक ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ओएचआईपी कवरेज की मांग की

इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ लोगों के लिए बढ़ाई जाए सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा

मनोचिकित्सक ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ओएचआईपी कवरेज की मांग की
मनोचिकित्सक ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ओएचआईपी कवरेज की मांग की

ओंटेरियो। ओंटेरियो के गुएल्फ की मनोचिकित्सक ने ओंटेरियो सरकार से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पब्लिक हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि बहुत से लोग इलाज नहीं करवा पा रहे हैं क्योंकि वे इसका खर्च नहीं उठा सकते। मारिनेला ट्रिकेट ने एक याचिका शुरू की है, जिसमें राज्य सरकार से ओंटेरियो हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के जरिए साइकोथेरेपी के लिए फंड देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके क्लिनिक में अक्सर ऐसे लोग आते हैं जिन्हें मदद की जरूरत तो है, लेकिन वे इसका खर्च नहीं उठा सकते।

इलाज की लागत के कारण मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी

गौरतलब है कि 57 वर्षीय कारी पार्कहाउस भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिनका कहना है कि इलाज के खर्च की वजह से उन्हें जरूरी मदद पाने में काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। पार्कहाउस ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझते हुए बिताया है। उन्होंने 19 साल की उम्र में ही आत्महत्या की कोशिश की थी। अपनी जान लेने के लिए दवा लेने के बाद वह एक साइकोटिक स्थिति में चली गई थीं।

ओएचआईपी के तहत साइकोथेरेपी कवरेज बढ़ाने की मांग

ट्रिकेट ने कहा कि ओएचआईपी में साइकोथेरेपी का केवल एक सीमित हिस्सा ही कवर होता है। उनका तर्क है कि अगर इसमें रजिस्टर्ड साइकोथेरेपिस्टों को भी शामिल कर लिया जाए, तो ज्यादा लोगों को इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा, ‘अभी ओएचआईपी के तहत साइकोथेरेपी का बहुत छोटा हिस्सा ही कवर होता है और वह भी केवल तब, जब इलाज किसी मेडिकल डॉक्टर द्वारा दिया जाए। लेकिन असल में, बहुत कम मेडिकल डॉक्टर ही साइकोथेरेपी की प्रैक्टिस करते हैं।’

कम कीमत पर उपलब्ध सेवाएं मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त नहीं

ट्रिकेट के क्लिनिक में साइकोथेरेपी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के जरिए कम कीमत पर सेशन उपलब्ध कराए जाते हैं, लेकिन उनका कहना है कि यह विकल्प बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। ग्रीन पार्टी के एमपीपी माइक श्राइनर ने ओंटेरियो विधानसभा के फिर से शुरू होने पर इस याचिका को पेश करने पर सहमति जताई है।

ग्रीन पार्टी ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने पर दिया जोर

श्राइनर ने अपने एक बयान में कहा, ‘ओंटेरियो के हर व्यक्ति को अपनी जरूरत के हिसाब से, सही समय पर और सही जगह पर मानसिक स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए। दुर्भाग्य से, मौजूदा राज्य सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवा को एक ‘विलासिता’ की तरह मानती है, जिस वजह से बहुत से लोग इसका खर्च नहीं उठा पाते।’

सीआरपीओ ने योग्य साइकोथेरेपिस्टों की भूमिका को बताया अहम

कॉलेज ने कहा, ‘हेल्थकेयर सिस्टम में इस वर्कफोर्स का बेहतर इस्तेमाल करके, लोगों तक सही इलाज की पहुंच को बेहतर बनाया जा सकता है।’

Read Also-नोवा स्कोटिया में बनेगा विशाल डेटा सेंटर

कॉलेज ने आगे कहा, ‘हालांकि पब्लिक फंडिंग और सेवा देने के बारे में फैसले सरकार लेती है, लेकिन सीआरपीओ की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि रजिस्टर्ड साइकोथेरेपिस्ट योग्य और सक्षम हों, और वे जो इलाज दें, उसके लिए जवाबदेह भी हों। हम हेल्थ सिस्टम के अपने साथियों के साथ मिलकर उन रुकावटों को दूर करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं, जिन्हें नियमों में बदलाव करके कम किया जा सकता है।’

ओंटेरियो सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश का किया दावा

ओंटेरियो के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने बताया कि प्रांत कम्युनिटी-आधारित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। इसमें 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए ‘ओंटेरियो स्ट्रक्चर्ड साइकोथेरेपी प्रोग्राम’ भी शामिल है, जो पूरी तरह मुफ्त है।

Read Also-अल्बर्टा वासियों का फैसला कंसरवेटिवों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी हैं: जेम्स मूर

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, ‘रोडमैप टू वेलनेस’ के जरिए, हम प्रांत के हर कोने में एक आधुनिक और विश्व-स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति सिस्टम बनाने के लिए 10 सालों में 3.8 बिलियन डॉलर का निवेश कर रहे हैं।’

You might also like
Leave A Reply