बिग बी ने 50 करोड़ में खरीदा नया बंगला

मुबंई। सदी के महानायक अमिताभ बचन ने मुबंई में जुहू स्थित जलसा के साथ एक नया आशियाना लिया है। मुंबई में यह उनका पांचवां घर है। उन्होंने यह घर पचास करोड़ में खरीदा है, जिसमें आठ हजार वर्गफुट रहने की जगह है।
उनके पहले चार घरों का नाम प्रतीक्षा, जलसा, जनक और वत्स है। लेकिन इस पांचवें आशियाना का नाम अभी तय नहीं हुआ है। एक छत के नीचे चार सुपर स्टार के लिए चार घर कम पड़ रह थे इसलिए उन्होंने एक नया घर और ले लिया।
इनके इस नए घर और जलसा की दीवार एक ही है। अब लगता है कि बिग बी इस दीवार को गिराकर दो बंगलों को मिलाकर एक करने के बारे में सोच रहे हैं।

You might also like

Comments are closed.