अनिल कपूर ने रांझणा टीम को दी पार्टी..

raमुंबई। अनिल कपूर जानते हैं कि कैसे किसी पार्टी को होस्ट किया जाता है। रविवार की रात को बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम कपूर की फिल्म रांझणा की पूरी कास्ट एंड क्रू के लिए पार्टी रखी।
खबर यह है कि रांझणा की सफलता से अनिल कपूर बेहद खुश हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में सोनम कपूर के अभिनय की तारीफ करने के लिये कई लोगों ने उन्हें फोन किया है और इसी को देखते हुये अनिल कपूर ने अपने घर पर फिल्म के कलाकारों के लिये एक पार्टी का आयोजन किया था।
अनिल कपूर ने पार्टी में शैंपियन की बोतल खोली और यह सलाह दी कि हर दिन कैसे खुश रहना चाहिए। गौरतलब है पार्टी में सोनम कपूर, धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय भी मौजूद थे।

You might also like

Comments are closed.