‘एक विलेन’ की ये जोड़ी फिर सिल्वर स्क्रीन पर मचायेगी धूम

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आयेगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर ने एक साथ सुपरहिट फिल्म एक विलेन में काम किया था। अब यह जोड़ी फिर काम करती नजर आयेगी। बताया जा रहा है कि जानी मानी फिल्मकार एकता कपूर शॉटगन शादी नामक फिल्म बनाने जा रही है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका होगी। यह एक रियल घटना पर आधारित फिल्म होगी जिसको बिहार की घटना से लिया गया है। इसकी कहानी यह थी कि एक लड़की ने एक लड़को को उसकी शादी के दिन ही गनप्वाइंट पर किडनैप कर लिया था और खुद शादी की थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में बिहारी किरदार में नजर आयेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार भोजपुरी बोलते हुए नज़र आएंगे। इस फिल्म को बिहार में शूट किया जाएगा। फिल्म के नाम में शॉटगन है और शत्रुघ्न सिन्हा को भी शॉटगन के नाम से जाना जाता है जो बिहारी बाबू के नाम से भी मशहूर हैं।

You might also like

Comments are closed.