साइज जीरो का गया जमाना, मोटा दिखेंगी तो पति करेंगे प्यार

अफ्रीका। विश्व में एक ऐसा कोना भी है जहां पति का प्यार पाने के लिए औरतों को जबरन मोटा बनाया जाता है। अगर वे पतली-दुबली दिखीं तो उन्हें पति कमजोर समझकर प्यार नहीं करते हैं। जी हां पश्चिम अफ्रीकी देश मौरिटानिया में ऐसा ही होता है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस महिला का वजन जितना यादा होगा उसे उतना आकर्षित और सुंदर समझा जाएगा। मौरिटानिया में लड़कियों को जबरन खिला पिलाकर मोटा किया जाता है क्योंकि लडक़े वजन वाली लड़कियों को जल्दी पसंद कर लेते हैं। इस गांव में 20 फीसद महिलाओं का मोटापा अप्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जाता है।
दरअसल, यहां खाने की कमी है और ऐसे में मोटी पत्नी को धन संपन्नता और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। अगर वह पतली दिखती हैं तो उन्हें कमजोर माना जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कभी-कभी महिलाओं को दवाईयां खिलाकर मोटा किया जाता है। लेकिन ये दवाईयां उनके लिए हानी कारक होती हैं। इससे उनमें बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। दिल का दौरा, मधुमेह और भी कई अन्य खतरनाक बीमारी हो जाती है। एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि लड़कियों को छोटी उम्र से ही मोटा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उन्हें जबरन नाश्ते और खाने में कैलोरी वाली चीजें खिलाई जाती है।

You might also like

Comments are closed.