प्रिंस जार्ज को उपहार में मिला मगरमछ का बचा

मेलबर्न – प्रिंस ऑफ कैंब्रिज को तोहफे के रूप में मगरमछ का बचा मिला है। ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दन टेरिटरी प्रांत की ओर से उन्हें यह उपहार भेंट किया गया है। नॉर्दन टेरिटरी के मुख्यमंत्री एडम गिल्स ने कहा, मगरमछ का यह बचा कोई आम जीव नहीं है। इसका नवजात राजकुमार से विशेष संबंध है। जिस दिन डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन के गर्भवती होने की घोषणा की गई थी, उसी दिन मगरमछ द्वारा दिए गए अंडे से यह पैदा हुआ है। मगरमछ का नाम शाही बचे के सम्मान में जार्ज रखा गया है। विलियम और केट की सगाई के मौके पर दो वयस्क मगरमछ जोड़े का नाम शाही जोड़े के नाम पर रखा गया था। अब उनके बचे का नाम भी जार्ज रखा गया है।

You might also like

Comments are closed.