पाक मंत्री ने कहा कि अगले 72 घंटे बेहद संवेदनशील

अपनी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तान के एक मंत्री ने बुधवार को कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं और यदि भारत के साथ युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, ‘‘यह भीषण युद्ध होगा क्योंकि पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान लगभग युद्ध की मन:स्थिति में है। रेलवे पहले से ही युद्ध स्थिति वाले कानूनों का पालन कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अगले 72 घंटे बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने दुनिया टीवी से कहा, ‘‘यदि युद्ध हुआ तो यह द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सबसे भयावह होगा…. यह अंतिम युद्ध होगा।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘युद्ध होगा या शांति होगी, यह अगले 72 घंटों में तय होगा।’’ कुछ ही दिन पहले अहमद ने कहा था कि अगर किसी ने पाकिस्तान की ओर बुरी नजर से देखा तो आंखें निकाल ली जाएंगी। पेड़ नहीं उगेंगे, चिड़िया नहीं चहचहाएंगी और मंदिरों में घंटियां नहीं बजेंगी।

You might also like

Comments are closed.