एक जमाने की सेक्स सिंबल ममता को हुआ भगवान से प्यार

मुंबई। पिछले काफी समय से बॉलीवुड से दूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी करीब 10 साल बाद अब मीडिया के सामने आई हैं। लेकिन यह जान कर सब चौंक गए कि अपने सेक्सी अंदाज के लिए जाने जानी वाली ममता अब जोगन बन गई है।
गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी ने 1991 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म नंबरगाल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्म जैसे घातक, करण अर्जुन और बाजी में भी काम किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि 12 साल से न तो उन्होंने मैकअप किया है और ना ही आईना देखा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कभी सेक्स सिंबल माने जाने वाली ममता ने कहा कि 12-13 साल से मेरे परिवार को भी नहीं पता था कि मैं कहां हूं और क्या कर रही हूं। उन्होंने बताया कि अब वह 24 घंटों में से 18 घंटे भगवान की सेवा करती हैं।
साथ ही ममता ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने शादी नहीं की और न ही उनका अब शादी करने का इरादा है। ममता ने यह भी कहा कि वह विक्की से प्यार करती हूं, लेकिन वह जानता है मेरा पहला प्यार भगवान है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मीडिया में खबरें आई थी कि ममता कुलकर्णी ने दुबई की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे ड्रग तस्कर विक्की गोस्वामी से शादी कर उसे जेल से छुड़वा लिया है। लेकिन, ममता ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है।

You might also like

Comments are closed.