मीरा चोपड़ा के साथ रोमांस करेगे शरमन जोशी

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शरमन जोशी अपनी आने वाली एक फिल्म में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस कर सकते है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्म 1920 के तीसरे संस्करण का निर्माण करने जा रहे है।
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए शरमन जोशी और मीरा चोपड़ा का चयन किया गया है। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू की जा सकती है। फिल्म की शूटिग लंदन में की जायेगी। उल्लेखनीय है कि विक्रम भट्ट ने वर्ष 2008 में 1920 का निर्माण किया था। इसका दूसरा संस्करण 1920 एविल रिर्टन 2008 मे बनाया गया था और अब इसका तीसरा संस्करण 1920 लंदन भी बनाया जा रहा है।

You might also like

Comments are closed.