राष्ट्रीय नौकायन चैम्पियनशिप शुरू

हैदराबाद. लेजर राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता 2013 की शुरूआत बुधवार से यहां हुसैन सागर झील में हुई। आंध्र प्रदेश के पर्यटन और खेल मंत्री वाती वसंत कुमार ने चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया जो 28 जुलाई तक चलेगी।
देश भर के लगभग 120 नौकायन खिलाडिय़ों के इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय लेजर क्लास संघ (एलसीएआई) कर रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान लेजर, 4-7, स्टैंडर्ड और रेडियल वर्ग की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.