शिकागो : अपार्टमेंट में गोलीबारी, चार की मौत

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में शनिवार रात एक अपार्टमेंट में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावर की पहचान 67 वर्षीय निर्माणकर्मी के रूप में की गयी है जो पिछले 15 वर्ष से यहां स्थित तीन मंजिली इमारत में रह रहा था। वह कल रात अपने अपार्टमेंट से निकलकर पड़ोस के अपार्टमेंट में गया और चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गयी। उसके बाद हमलावर एक अन्य अपार्टमेंट में गया और वहां भी एक महिला को गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसकी बंदूक भी जब्त कर ली गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपने पड़ोसियों के साथ पहले से झगड़ा चल रहा था।
You might also like

Comments are closed.