अमेरिका में हुई गोलीबारी की आठ घटनाएं, पांच की मौत

बाल्टीमोर (अमेरिका)। प्राधिकारियों ने बताया कि बाल्टीमोर में सप्ताहांत में गोलीबारी की आठ घटनाएं हुईं जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। करीब 24 घंटे के अंतराल में गोलीबारी की आठ घटनाएं हुईं। पहली घटना शुक्रवार देर रात ढाई बजे हुई और आखिरी घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे हुई। शहर की परिषद के अध्यक्ष ब्रैंडन स्कॉट ने हिंसा की रविवार को निंदा करते हुए कहा, ‘‘ यह हिंसा दुखदायी है और ऐसी घटनाएं अब नहीं होनी चाहिए।’’

You might also like

Comments are closed.