कोरोना संकट: हेल्प ऐक्शन में आया बॉलीवुड

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फेडरेशन वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लाइज के साथ जुड़े 25 हजार दैनिक भत्ता पर काम करने वाले कर्मचारियों की मदद करेंगे। कोरोना वायरस की वजह से फि़ल्म इंडस्ट्री में शूङ्क्षटग बंद है। फ़ल्मिें रिली•ा नहीं हो रही हैं। देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन है। इसका सीधा असर डेली वेज वर्कर्स की लाइफ पर पड़ रहा है। उनके लिए रोजी-रोटी का संकट आ गया है। सलमान $खान उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। वह फेडरेशन वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लाइज के साथ जुड़े 25 हजार दैनिक भत्ता पर काम करने वाले कर्मचारियों की मदद करेंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जब हम सलमान $खान के पास पहुंचे, तो उन्होंने हमसे सबसे अधिक प्रभावित आर्टिस्टों की संख्या मांगी। एसोसिएशन ने बताया कि ऐसे आर्टिस्ट की संख्या करीब 25 हजार है। उन्होंने इनकी मदद करने का निर्णय लिया है। हम शाम तक लिस्ट उनको भेज देंगे। वही दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुन्द्रा ने कोरोना वायरस (कोविड 19) से निपटने के लिये पीएम राहत कोष में 21 लाख का डोनेशन दिया है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरी दुनिया में जंग लड़ी जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग कोरोना के खिलाफ जंग में डोनेशन दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी इस कड़ी में शामिल हुई हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष में 21 लाख रुपये की रकम जमा कराई है। शिल्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा,”इंसानियत के नाते, हमारे देश और साथी नागरिकों को जिन्हें हमारी आवश्यकता है; अब समय है, चलिए हम अपना काम करें। राज कुंद्रा और मैं पीएम हत कोष में 21 लाख रुपये दान करने की प्रतिज्ञा करते हैं। सागर में हर बूंद मायने रखती है, इसलिए मैं आप सभी से इस स्थिति से लडऩे में मदद करने का आग्रह करती हूं।

You might also like

Comments are closed.