ड्वेन ब्रावो ने कहा- ये मेरे नए गाने का सैंपल है, धोनी के लिए बनाया नया गाना

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अपने नए गाने की एक झलक फैन्स के साथ शेयर की है। यह गाना ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बनाया है। ब्रावो और सीएसके ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स से गाने के वीडियो का एक टीजर शेयर किया है। ब्रावो इससे पहले भी कई गाने बना चुके हैं। उनका गाना ‘चैंपियन’ तो पूरी दुनिया में फेमस में हुआ था। अपने म्यूजिक के लिए ड्वेन ब्रावो को डीजे ब्रावो के नाम से भी जाना जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ड्वेन ब्रावो ने कहा, ”ये मेरे नए गाने का सैंपल है, जिसे में तैयार कर रहा हूं। यह गाना मेरे भाई महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर है।” धोनी और ब्रावो पिछले काफी वक्त से आईपीएल में एक साथ खेल रहे हैं। दोनों चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। जहां धोनी शुरुआत यानी 2008 से सीएसके टीम से जुड़े हुए हैं तो वहीं ब्रावो 2011 से चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। धोनी अपने खेल के लिए महेंद्र सिंह धोनी को क्रेडिट देते हुए, जिन्होंने उन्हें उनके स्टाइल में खेलने की छूट दी है। 30 सेकेंड के इस क्लिप में ब्रावो इस गाने के कुछ बोल गुनगुनाते हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- एमएस धोनी… नंबर सेवन…. एमएस धोनी… नंबर सेवन…. ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी… ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही… ऑल ऑफ चेन्नई शाउटिंग थाला….. एमएस धोनी इद ए वर्ल्ड बीटर…. ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 104 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 121 विकेट हासिल किए हैं। इस ऑलराउंडर ने अपनी परफॉर्मेंस के दम पर वह दो बार पर्पल कैप (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट भी जीती है। ब्रावो ने 2013 और 2015 में पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया था।वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन बार (2010, 2011, 2018) आईपीएल खिताब जीत चुकी है। पिछले आईपीएल सीजन में भी शानदार खेल दिखाते हुए सीएसके फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 को कोरोना वायरस की वजह से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इस साल आईपीएल के नहीं हो पाने की वजह से एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर सवाल उठने लगे हैं। धोनी ने अपना आखिरी मेच आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। आईपीएल में उनकी वापसी को लेकर सभी लोग उत्साहित थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

You might also like

Comments are closed.