आयटम नंबर के लिए सोनाक्षी ने लिए छह करोड़

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर आयटम नंबर का तडक़ा लगाने जा रही है जिसके लिए उन्हें छह करोड़ रूपए दिए गए हैं।
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ द बॉस में एक आयटम नंबर पर थिरकती नजर आएंगी। राजू खान के नृत्य निर्देशन में पार्टी ऑल नाइट गाने पर सोनाक्षी, अक्षय कुमार, रैपर हनी सिंह के साथ थिरकती नजर आएंगी। इस गाने में 600 विदेशी डांसरों का इस्तेमाल किया गया है। बताया जाता है कि इस गाने के लिए सोनाक्षी को 6 करोड़ रूपए की भारी भरकम राशि दी गयी है। इसके पूर्व इतनी अधिक राशि किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री को आयटम नंबर के लिए नहीं दी गयी है।
सोनाक्षी इसके पूर्व साजिद खान की फिल्म हिम्मतवाला में, थैक गाड इटस फ्राइडे और ओह माई गाड में गो गो गो गोविन्दा जैसे आइटम नंबर पर थिरककर दर्शकों को मदहोश कर चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि बॉस वर्ष 2010 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म पोकिरीराजा की रीमेक है। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, अश्विनी यार्डी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे है।
बॉस में अक्षय कुमार के अलावा, डैनी, अदिती राव हैदरी, मिथुन चक्रवर्ती, रोनित राय, परीक्षित साहनी और जॉनी लीवर की मुख्य भूमिका है। अक्षय कुमार को लेकर वर्ष 2009 में ब्लू बना चुके ऐंथोनी डिसूजा द बॉस का निर्देशन कर रहे है। बॉस 16 अकतूबर को प्रदर्शित होगी।

 

 

You might also like

Comments are closed.