महिलाओं पर बढ़ते घरेलू हिंसा को रोकने लिए उठाएं जाएं सख्त कदम

Strict steps should be taken to stop the increasing domestic violence against women

पॉलीटैक्नीक घटना की 32वींवर्षगांठ

मॉन्ट्रीयल। लगभग बत्तीस वर्ष पूर्व हुई इस घटना में महिलाओं के प्रति अपनी नाराजगी को दर्शाने वाले एक मानसिक अपराधी द्वारा स्कूल परिसर में अचानक गोलियां बरसाने के कारण मारी गई 14 महिलाओं की याद में उनकी बरसी पर महिलाओं पर बढ़ती हिंसात्मक कार्यवाहियों को रोकने के लिए और अधिक सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 के प्रारंभ में क्यूबेक में कानून संशोधन में इस बात को प्रभावी किया गया जिसमें महिलाओं पर हिंसा करने वाले को किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं देने की बात स्वीकारी गई हैं। ज्ञात हो कि गत 6 दिसम्बर, 1989 को मॉन्ट्रीयल के पॉलीटैक्नीक इंजीनियरींग कॉलेज में इस घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें हमलावर ने अपने गुस्से को व्यक्त करने के लिए मासूम 14 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारों के अनुसार वर्ष 1989 में देश में महिलाओं के प्रति बहुत कम उत्थान के साधन उपस्थित होते थे इस कारण से बहुत सी महिलाएं केवल शिक्षा की ओर ही अग्रसर हुआ करती थी, जिसके कारण इस घटना के कई वर्षों के पश्चात भी इस बारे में अधिक कार्यवाही नहीं हो पाई और अभी तक भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किये गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए महिला प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोविड-19 के कारण भी संबंधित कार्य पर कोई अधिक कार्य नहीं हो सका। उन्होंने अपने साक्षात्कार में माना कि महिलाओं पर अभी भी विचारात्मक प्रस्ताव नहीं व्याप्त होने से इस प्रकार की कार्यवाही होने का अंदेशा हमेशा बना रहता हैं।

You might also like

Comments are closed.