Canada News : फूड सर्विस वर्करस और एयरलाईन केटर्र में हुआ समझौता

- दो सप्ताह से चली आ रही हड़ताल हुई समाप्त

Agreement reached between food service workers and airline caterers

Agreement reached between food service workers and airline caterers

Canada News : टोरंटो। फूड सर्विस वर्करों ने मीडिया को बताया कि दो सप्ताह से चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई हैं, इस हड़ताल के समाप्त होने के बाद टोरंटो की संबंधित एयरलाईनों में उत्पन्न हो रही फूड सर्विस की समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी और सभी फ्लाईटों में खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति को भी बहाल कर दिया जाएंगा। ताजा घोषणा में यह भी माना गया कि यदि सभी बातें सामान्य रही तो मंगलवार से सभी हड़ताली कर्मचारी अपने कार्यों में लौट जाएंगे और कार्य प्रणाली नियमित रुप से गतिमान हो जाएंगी।

ज्ञात हो कि गत 16 अप्रैल से टोरंटो के पीयरसन एयरपोर्ट के 800 से अधिक केटरींग संबंधित कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिसके कारण एयरपोर्ट के सभी फ्लाईटों में फूड आईटमों को पहुंचाने आदि की बहुत अधिक समस्या उत्पन्न हो रही थी, इस हड़ताल में कुक, पैकेजींग कर्मचारी और फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारी शामिल थे, जिसका सबसे अधिक प्रभाव एयर कैनेडा और वेस्टजेट के यात्रियों पर पड़ रहा था, सभी ने स्थितियां सामान्य होने पर राहत की सांस ली हैं।

टोरंटो के परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना तय : यूनियन

जानकारों के अनुसार गत शुक्रवार को संबंधित यूनियन अधिकारियों और गेट गौरमेट के मालिकों के मध्य यह समझौता सुनिश्चित किया गया। सोमवार को इस घोषणा के बाद संबंधित कंपनी ने अभी तक कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी जारी नहीं की हैं।

You might also like
Leave A Reply