थैंक्सगिविंग में प्रधानमंत्री ने अल्बर्टावासियों से की सीधे बात
अल्बर्टा के कनाडा में बने रहने की प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की अपील

औटवा। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को आयोजित थैंक्सगिविंग में अल्बर्टावासियों को दिए संदेश में कहा कि एकता और समृद्धि को चुनें। कनाडा में अल्बर्टा के भविष्य पर होने वाले अहम रेफरेंडम से केवल कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री कार्नी का अल्बर्टा के देश का हिस्सा बने रहने के लिए अब तक की सबसे जबरदस्त अपील रही।
सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलती दुनिया में कनाडा को बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है। आप कमजोर आधार पर बड़ी परियोजनाएं नहीं बना सकते और हमें यह समझना चाहिए कि दुनिया बदल गई है।
कनाडा की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर कार्नी ने जताई चिंता
कार्नी कहते हैं कि कनाडा को अपनी अर्थव्यवस्था, अपनी सुरक्षा और अपनी जीवनशैली के लिए असली खतरों का सामना करना पड़ रहा है। वे आगे कहते हैं, ”हमें मजबूत होना होगा और साथ मिलकर हम और अधिक मजबूत हैं।”
उन्होंने यह भी माना कि कनाडा को बनाने में अल्बर्टावासियों की कई पीढ़ियों ने अतुलनीय योगदान दिया है। यह आपका राज्य है, यह हमारा है और इसके लिए हमें लड़ना होगा।
मिसिसॉगा में मेयर पद के लिए हो सकती हैं कांटे की टक्कर
ये बातें 19 अक्टूबर को होने वाले रेफरेंडम पर कार्नी की अब तक की सबसे सीधी टिप्पणियों में से एक थीं। ज्ञात हो कि अब तक, प्रधानमंत्री ने अधिकतर उन नीतिगत बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिनका लक्ष्य औटवा और पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार के साथ अल्बर्टा की पुरानी शिकायतों को दूर करना रहा है।
अल्बर्टा की शिकायतों को दूर करने के लिए नीतिगत बदलाव
उन्होंने कहा, ‘हमें मजबूत रहना होगा और साथ मिलकर हम और भी मजबूत हैं।’
इन बदलावों में ट्रूडो के समय के कंज्यूमर कार्बन टैक्स को खत्म करना, वेस्ट कोस्ट तक पाइपलाइन का समर्थन करना और उन पर्यावरणीय नियमों को ठीक करने की दिशा में कदम उठाना शामिल है, जिन्हें अल्बर्टा की प्रीमियर डेनियल स्मिथ ने निवेश को हतोत्साहित करने और नौकरियों के नुकसान का कारण बताया है।
विशेषज्ञों ने कार्नी की आर्थिक और जलवायु नीति पर क्या कहा?
डलहौजी यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की प्रोफेसर लोरी टर्नबुल कहती हैं, ‘उन्होंने अपनी आर्थिक नीति, अपनी जलवायु नीति के कुछ पहलुओं को बदला है, वे सभी चीजें जिनकी डेनियल स्मिथ शिकायत करती थीं।’
स्कारबोरोवासियों को टोरंटो मेयर चुनाव में वादों से अधिक और भी कुछ चाहिए
वह आगे कहती हैं, ‘कार्नी ने उन मुद्दों पर काम किया है, भले ही उनकी अपनी पार्टी के लोगों सहित दूसरों ने जलवायु लक्ष्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हों।’
कार्नी कहते हैं कि वह अल्बर्टा के लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वे ‘इन नई पाइपलाइनों, नए रुहृत्र, हो रहे नए निवेश और ऐसी संघीय सरकार के साथ आगे बढ़ें जो आखिरकार अल्बर्टा की बात सुनती हुई लग रही है।’
अल्बर्टा रेफरेंडम के 10 सवालों पर होगी वोटिंग
अगले सप्ताह, अल्बर्टा के लोग 10 रेफरेंडम वाले सवालों पर वोट देंगे, जिनमें से कुछ संवैधानिक हैं और कुछ नहीं। 10वां सवाल सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इसमें पूछा गया है कि क्या मतदाता अल्बर्टा के कनाडा का हिस्सा बने रहने का समर्थन करते हैं या अलग होने के लिए जनमत संग्रह कराना पसंद करेंगे।