एराईव कैन एप डाऊनलोड नहीं करने वाले यात्रियों को बॉर्डर पर देनी होगी पूर्ण जानकारी

Passengers who do not download the Arrive Can app will have to give full information at the border

औटवा। जिन यात्रियों ने अभी तक सरकार के एराईव कैन एप को डाऊनलोड नहीं किया हैं उन्हें छूट देते हुए सरकार ने यह माना है कि ऐसे यात्रियों को अपनी पिछली व अगली जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कैनेडा के लोक सुरक्षा मंत्री ने बताया कि दुनिया में तेजी से पुन: बढ़ते कोविड-19 के नए वैरिएंट के कारण सीमाओं में प्रवेश को पुन: इतना अधिक सख्त किया गया हैं। सरकार के वर्तमान एप को अनिवार्य इसलिए किया गया हैं जिससे कोई भी नागरिक कैनेडा को छोड़ता हैं या किसी एक शहर से दूसरे शहर में जाता है तो उसकी जानकारी देश के संबंधित विभाग को तुरंत हो जाएंगी।

नए वैरिएंट के कारण सबसे अधिक बुरा प्रभाव पर्यटन उद्योग और विदेशी नागरिकों के आवाजाही पर पड़ा हैं, परंतु केंद्र सरकार की उम्दा नीतियों के कारण एक बार फिर से इस वैरिएंट पर नियंत्रण करने में सफलता हासिल की जा सकेगी, ज्ञात हो कि अब लोगों को अपनी विदेश यात्रा से पूर्व अपनी निजी जानकारी, वैक्सीनेशन की सूचना, प्री-ट्रेवल कोविड-19 टेस्ट परिणाम और कैनेडा में किसी भी रुप में किए गए क्वरंटीन आदि की जानकारी भी प्रमुख हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट कर दिया हैं कि जिन लोगों ने इस जानकारी को उपलब्ध करवाने में कौताही बरती हैं तो उन्हें अपनी यात्रा से पूर्व पिछली जानकारी अवश्य उपलब्ध करवानी होगी नहीं तो यात्रा से पूर्व उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। सरकार के नियमों के अनुसार केवल देश में स्थाई नागरिकों को ही देश में प्रवेश की अनुमति होगी और इसके लिए भी उन्हें टेस्ट संबंधी जानकारी और भविष्य में हुए किसी भी रुप में बीमारी के प्रमाणों को भी प्रस्तुत करना होगा। वर्तमान में यह भी माना गया कि पिछले दिनों एप की सदस्यता लिए बिना सैकड़ों लोग इसी प्रकार से देश में प्रवेश की गड़बड़ी करने वालों की दर्जनों शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। जिसके पश्चात इसे अनिवार्यता के साथ लागू करने की कवायद भी आरंभ कर दी गई हैं।

You might also like

Comments are closed.