फिर साथ काम करेंगे ऋषि और परेश

मुंबई-हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल की जोड़ी लगभग 20 वर्ष के बाद एक बार फिर से रुपहले पर्दे पर नजर आयेगी।
ऋषि कपूर और परेश रावल, संजय छेल के निर्देशन में बनने वाली एक अनाम फिल्म में काम कर रहे हैं। ऋषि और परेश इससे पहले राज कुमार संतोषी की फिल्म दामिनी में एक साथ नजर आये थे।
दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म 1993 में प्रदर्शित हुयी थी। अभी हाल ही में मुंबई में इस अनाम फिल्म की 15 दिन की शूटिंग पूरी हुयी है। फिल्म का संगीत ललित पंडित ने तैयार किया है।
इस फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल के अलावा वीर दास, भारती आचरेकर और दिव्या सेठ की मुख्य भूमिका है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जो अगले वर्ष प्रदर्शित होगी।

You might also like

Comments are closed.