रोलिंग की अगली फिल्म में नहीं होंगे रेडक्लिफ

लॉस एंजेलिस – हैरी पॉटर सीरीज की लेखिका जेके रोलिंग की अगली फिल्म में अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ नहीं होंगे। रोलिंग फैंटैस्टिक बीट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम से पटकथा लेखन की शुरुआत कर रही हैं।
फैंटास्टिक बीट्स.. पॉटर फिल्मों की हॉगवार्ट्स पाठ्यपुस्तक पर आधारित होगी। रोलिंग ने बताया कि न तो यह हैरी पॉटर सीरीज का पूर्व भाग है और न ही अगला, लेकिन इसमें जादू की दुनिया दिखाई जाएगी।
रेडक्लिफ ने बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वेबसाइट कांटैक्टम्यूजिक डॉट कॉम ने 24 वर्षीय रेडक्लिफ के हवाले से कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसके लिए बहुत उत्साहित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कहने की जरूरत नहीं हैं कि मैं इस फिल्म में नहीं होऊंगा और मेरा अंदाजा है कि हैरी पॉटर फिल्मों में से कोई भी इसमें नहीं होगा, लेकिन मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता। रेडक्लिफ ने हैरी पॉटर सीरीज में जादूगर हैरी पॉटर की भूमिका निभाई थी।

You might also like

Comments are closed.