ओंटेरियन्स फूड बैंकों के प्रति और अधिक निर्भर हो रहें हैं : फीड ओंटेरियो

Ontarians becoming more dependent on food banks: Feed Ontario

– सरकार द्वारा प्राप्त आंकड़ों में यह स्पष्ट किया गया कि पिछले कुछ वर्षों में फूड बैंकों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा हैं और प्रतिवर्ष फूड बैंकों में आने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं।

New report released by Food Ontario : ओंटेरियो। जानकारों के अनुसार पिछले छ: वर्षों में ओंटेरियो में फूड बैकों में आने वालों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई हैं, इस वृद्धि के कारण यह स्पष्ट कहा जा रहा है कि आगामी दिनों में फूड बैंकों के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा हैं और अधिक से अधिक लोग अपनी खाद्य समस्याओं की आपूर्ति हेतु फूड बैंकों से ही जुड़ रहे हैं। फूड ओंटेरियो की जारी नई रिपोर्ट में यह स्पष्ट कहा गया कि इस समय प्रतिदिन 1200 लोग प्रतिदिन प्रत्यक्ष या अप्र्रत्यक्ष रुप से फूड बैकों से जुड़ रहे हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इस बढ़ोत्तरी का प्रभाव ओंटेरियो के इकॉनोमिक फाउन्डेशन पर भी पड़ा।

आंकड़ों मे यह भी माना गया कि लगभग 587,000 व्यस्क और बच्चे इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। इस संबंध में 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक प्राप्त संख्या में यह बताया गया कि वर्ष 2019 में प्राप्त आंगतुकों की संख्या से इस बार के प्राप्त आंकड़ें लगभग 15 प्रतिशत अधिक हैं। फीड ओंटेरियो के कार्यकारी निदेशक कारोलयन स्टेवार्ट के अपने संदेश में आगे कहा कि फिलहाल फूड बैंकों के सदस्यों की वृद्धि अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोत्तरी का संकेत दे रहे हैं।

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह एक आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1.7 मिलीयन डॉलर के निवेश से लगभग 450,000 पाउन्ड की खाद्य सामग्री तैयार की जाएंगी जिसके लिए 6 जनवरी तक का समय सुनिश्चित किया गया हैं। मिसिसॉगा फूड बैंक के अनुसार महामारी काल में भी उन्होंने अपने 19,000 के लक्ष्य की प्राप्ति को पूरा किया था और वर्तमान में इसमें बढ़ोत्तरी होकर यह 30,000 तक पहुंच गई हैं, जिसके अनुसार यह वृद्धि लगभग 60 प्रतिशत हैं।

युवाओं को जागरुक करने के कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगे टीडीएसबी स्कूल्स

मेयर ने अपने संदेश में कहा कि आज भी हमारी सिटी में हजारों लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, इसके लिए यह योजना तैयार की गई हैं जिससे इस होलीडे सीजन में सभी की टेबल पर भोजन मिल सके। इस बार ऐसे लोगों के लिए यहीं क्रिसमस गिफ्ट होगा जिसमें उनका पूरा परिवार मौजूदा भोजन के संकट से जूझेगा नहीं।

You might also like

Comments are closed.