Tourist Place in Canada : दुनिया के टॉप पर्यटन स्थलों में से एक कैनेडा का ‘नियाग्रा फाल्स’ : रिपोर्ट

Tourist Place in Canada: Canada's 'Niagara Falls' one of the world's top tourist destinations: Report

Canada's 'Niagara Falls' one of the world's top tourist destinations: Report
Canada’s ‘Niagara Falls’ one of the world’s top tourist destinations: Report

Tourist Place in Canada : टोरंटो। अमेरिका की एक प्रख्यात वेकेन्ट होम रेन्टल और संपत्ति प्रबंधन कंपनी कैसएगो द्वारा जारी अपनी रिपोर्ट में यह माना गया कि नियाग्रा फाल्स (Niagara Falls) कैनेडा के टॉप पर्यटन स्थल (Canada’s Top Tourist Destinations) में से एक हैं, जो पर्यटकों को सदैव ही अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य करता हैं। यह पर्यटन स्थल पूरी दुनिया में हमेशा से पर्यटन प्रेमियों के लिए कौतूहल का कारण बना हैं। जनवरी के बाद कैसएगो की टीम ने इस स्थल पर पुन: कार्य करना आरंभ कर दिया हैं। जिसके अंतर्गत पर्यटकों के लिए अनफिल्टरड वन्य जीव-जन्तुओं का शोध करना और ट्रिपएडवाईजर द्वारा ”पर्यटन आर्कषण” के रुप में विकसित करना आदि कार्य शामिल किये जा रहे हैं।

इस योजना में नियाग्रा फाल्स के उन सभी हजारों स्थानों को रिव्यू करते हुए उन्हें पर्यटकों को दिखाने के लिए समाहित किया जाएंगा, जिससे वे इन स्थलों की खूबसूरती को देखकर आकर्षित हो और यहां अधिक से अधिक संख्या में अपना प्रोग्राम बनाएं। ”टूरिस्ट ट्रैप” नामक इस योजना में कैशएगो ने केवल दुनिया के दस सर्वोत्तम पर्यटन स्थलों को अपनी श्रेणी में शामिल किया हैं, जिसमें वे उन स्थलों को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए कार्य करते हैं, इस प्रस्ताव में दुनिया के 10 ऐसे स्थलों का वर्णन किया गया हैं जिसे आम लोग अपनी छुट्टियों में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा इस सूची के 10 सबसे अधिक घूमने वाले स्थानों में अमेरिका के सैन फ्रान्सीसको के फिशरमेन का व्राफटॉपींग भी शामिल किया गया हैं, जिसके लिए पैराज में 1,049 समीक्षाओं को दर्शाया गया हैं।

12 मिलीयन लोग फिशरमेन के व्राफ का भ्रमण करने आते हैं

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रति वर्ष इस स्थान के आकर्षण के कारण लगभग 12 मिलीयन लोग फिशरमेन के व्राफ का भ्रमण करने आते हैं। वहीं बारसेलोना के लैस रामब्लास स्ट्रीट भी इस सूची में शामिल हैं जहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी कोई कम नहीं इसके लिए उन्होंने 793 रिव्यू सुनिश्चित किये हैं। दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों में ओआहू, हैवी के डोले प्लाटेशन (708 रिव्यू) भी शामिल किया है। वहीं न्यूयॉर्क का टाइम्स स्कावयर का नाम भी सर्वोपरि हैं। लोगों के मन में भ्रमण को लेकर बने कौतूहल को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया गया है। नियाग्रा वाटर फॉल्स अमेरिका और कैनेडा की बॉर्डर पर नियाग्रा नदी पर स्थित है। यह जल प्रपात दुनियाभर में मशहूर है।

प्रपात की खूबसूरती और बढ़ जाती है

दिसंबर से फरवरी तक सर्दी के चरम पर यहां काफी बर्फ होती है। इस दौरान इस प्रपात की खूबसूरती और बढ़ जाती है। नियाग्रा फॉल्स को गोट आईलैंड दो हिस्सों में बांटता है। एक ओर अमेरिका तो दूसरी ओर कैनेडा। कैनेडा की साइट पर जहां हॉर्स शू वॉटर फॉल है, वहीं अमेरिका वाली साइड पर अमेरिकन वॉटर फॉल्स हैं। हार्स शू फॉल की ऊंचाई 54 मीटर और चौड़ाई 675 मीटर है, जबकि अमेरिकन फॉल्स की ऊंचाई 56 मीटर और चौड़ाई 320 मीटर है। इसका सबसे ऊंचा व्यू पॉइंट स्काईलॉन टॉवर (Skylon Tower) है। यह इतना ऊंचा है कि यहां से टोरंटो शहर भी नजर आता है। पूरी तरह से बर्फ में तब्दील नयाग्रा फॉल्स किसी वंडरलैंड के जैसा दिख रहा था।

न्यूयॉर्क और कैनेडा के बॉर्डर पर पड़ता है Niagara Falls

नियाग्रा फॉल्स अमेरिका के न्यूयॉर्क और कैनेडा के बॉर्डर पर पड़ता है। साथ ही इसके ऊपर मौजूद इंद्रधनुष इस पूरे दृश्य को और खूबसूरत बना रहा था।  इसकी वजह से कड़कड़ाती ठंड में भी यहां पर पर्यटक पहुंचे। वॉटरफॉल के किनारे पर बर्फ की सफेद चादर देखी जा सकती है। हालांकि वॉटरफॉल का कुछ ही हिस्सा बर्फ में तब्दील हो सका। इस वॉटर फॉल में पानी का स्तर इतना ज्यादा है कि यह कभी भी पूरी तरह से बर्फ नहीं बनता है। नयाग्रा फॉल्स न्यूयॉर्क स्टेट पार्क की मानें तो इस वॉटरफॉल में 3160 टन पानी एक सेकेंड में बहता है। यह पानी 32 फीट प्रति सेकेंड के हिसाब से गिरता है।

वॉटरफॉल का पूरी तरह से जमना असंभव

अमेरिकी पर्यटन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक इस वॉटरफॉल का पूरी तरह से जमना असंभव है। अमेरिका की तरफ नयाग्रा फॉल का जो हिस्सा था वह अब तक पांच बार जम चुका है। जब कभी भी यह वॉटरफॉल जमा तो उस समय पानी के बहाव पर असर पड़ा। यहां पर वॉटरफॉल को बर्फ बनने से बचाने के लिए स्टील आइस बूम लगाए गए थे। सन् 1912 तक पर्यटक आइस ब्रिज के जरिए इस झरने को पार कर जाते थे। यहां से उन्हें वॉटरफॉल के बेस का खूबसूरत नजारा दिखता था। मगर 4 फरवरी 1912 को यहां पर तीन लोग बर्फ के टूटने से नयाग्रा नदी में गिरकर मर गए थे। तब से अथॉरिटीज ने पुल पर चलना बैन कर दिया है।

You might also like

Comments are closed.