Toranto News : सभ्य बनते टोरंटो समाज को एक बार फिर से हिंसक घटना ने किया शर्मिन्दा

Toronto News: Violent incident once again embarrassed the civilized Toronto society.

– गत 17 फरवरी को हुए दो गोलीकांडों ने बनाया निर्दोषों को अपना निशाना
– गैंगवार में एक 16 वर्षीय लड़का हुआ गंभीर रुप से जख्मी जबकि 40 वर्षीय अबु बॉकय की हो गई मौत

Toronto News: Violent incident once again embarrassed the civilized Toronto society.
Toranto News : टोरंटो। गत दिनों सिटी ऑफ टोरंटो की एक ताजा रिपोर्ट में माना जा रहा था कि इन दिनों कोई नई हिंसक घटना नहीं होना समाज के सुधरने को दर्शा रहा हैं। लेकिन रिपोर्ट के कुछ दिनों के भीतर ही सिटी के दो प्रख्यात स्थानों पर गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर से टोरंटोवासियों को शर्मसार कर दिया हैं। इस बार गैंगवार का निशाना एक घाना निवासी बना जिसके चार बच्चे अब अनाथ हो गए हैं, तो दूसरी ओर अपने वॉलीबॉल खेल के लिए जाते हुए 16 वर्षीय बच्चे को भी इस घटना में गंभीर चोंटे लगी हैं, डॉक्टरों के अनुसार अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं, लेकिन उसकी मृत्यु नहीं हुई हैं।

शहर के जाने और फिंच नामक स्थानों पर हुए इन गोलीकांडों ने एक बार फिर से शहर में हड़कंप मचा दिया हैं और जो लोग यह समझ रहे थे कि टोरंटो में कैनेडा के अन्य शहरों की तुलना में कम हिंसा हैं, वहीं यह रिकॉर्ड टूट गया। टोरंटो पुलिस ने अपने संदेश में यह अवश्य माना कि टोरंटो में हिंसा का ग्राफ पिछले दस वर्षों में सबसे नीचे रहा हैं, लेकिन जिन संबंधितों ने अपने परिजनों को इन घटनाओं में खोया हैं। उनके लिए यह बहुत दु:ख का समय हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देता हुआ 28 वर्षीय अब्दुल नूर ने पत्रकारों को बताया कि किसी भी पल कुछ भी हो सकता हैं।

ज्ञात हो कि वर्ष 1960 के बाद से जाने और फिंच शहर के सबसे व्यस्तम भागों में से एक बन गए हैं, यहां की आसमान छूती बिल्डिंगों में अधिकतर शरणार्थी या अन्य देशों के आएं लोग ही आवास करते हैं। यार्क यूनिवर्सिटी के प्रौफेसर कार्ल जैम्स ने भी माना कि पिछले दो दशकों से शहर के चैराहों पर इस प्रकार के गैंग वार बढ़े हैं, लेकिन दस वर्षों की तुलना में कुछ कमी भी अवश्य आई हैं। समाजसेवी जैम्स ने भी माना कि सिटी ऑफ टोरंटो में सबसे अधिक विवाद सड़क पर होता हैं, जिसके लिए आम लोग इन गैंगो का अकारण ही शिकार बन जाते हैं।

Read Also : ठगी के आरोपी सिटी कर्मचारियों व बिल्डिरों पर होगी कार्यवाही : ऑडिटर जनरल

रंग भेद के शिकार

कुछ लोग रंग भेद के शिकार के कारण, तो कहीं जातिवाद के कारण उनके विरोधियों का निशाना बनते हैं। प्रौफेसर ने इस बात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यहां युवाओं को सबसे अधिक भविष्य में उन्नति करने के अवसर उपलब्ध होते हैं और यहीं युवाओं को निशाना बनाया जाता हैं, जिससे प्रगति की राह में अवरोध उत्पन्न हो सके। शहर के प्रमुख चैराहों और बाजारों में इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को अंजाम देकर गोलीकांड के संबंधित गैंगवारों को और अधिक प्रसारित किया जा रहा हैं, जिससे डऱ के कारण लोग इनके अनुसार ही अपने जीवन का यापन करें और इन्हें होने वाली वित्तीय कमियों को भी पूरा कर सके, लेकिन वर्तमान सरकार की उन्नत योजनाओं के कारण भविष्य में सुरक्षा की नीतियों को और अधिक मजबूत बनाते हुए कार्य किया जाएंगा। लेकिन पुलिस यह भी मानना है कि गत दिनों हुई अधिकतर घटना के प्रत्यक्षदर्शियों को इसकी उचित जानकारी नहीं होती हैं और इसके कारण भी कई केसों में गिरफ्तार किए अरोपी लोगों को सबूतों के अभाव में छोडऩा पड़ा।

You might also like

Comments are closed.