2023 से चली आ रही पोर्ट स्ट्राईक की जांच होगी : श्रममंत्री

Port strike going on since 2023 will be investigated: Labor Minister

Port strike going on since 2023 will be investigated: Labor Minister

टोरंटो। केंद्रीय श्रममंत्री शीमस ओरेगन ने अपनी ताजा घोषणा में यह सुनिश्चित करते हुए कहा कि पिछली गर्मियों से चली आ रही ब्रिटीश कोलम्बिया तटीय हड़ताल की जांच हेतु एक औद्योगिक जांच कमीशन की नियुक्ति की जाएंगी। केंद्र सरकार ने माना कि यह हड़ताल मूल रुप से तटीय श्रमिकों के साथ मजदूरी विवादों को लेकर चली आ रही हैं, जिससे अब वित्तीय अवरोध उत्पन्न हो रहे हैं, इसलिए इसे समाप्त करना अत्यंत आवश्यक हो गया हैं, इससे पूर्व यह हड़ताल गत जुलाई में केवल दो सप्ताह के लिए आयोजित की गई थी।

ओÓरेगन ने मीडिरूा को यह भी बताया कि इस संबंध में उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय लोन्गशोर और वेयरहाऊस यूनियन के मध्य एक समझौता किया हैं, इसके अलावा इस डील में बी.सी. मैरीटाईम इम्पलॉयरस एसोसिएशन को भी शामिल किया गया हैं। उनका मानना है कि इस डील का परिणाम अवश्य ही सार्थक सिद्ध होगा। श्रममंत्री का यह भी कहना था कि इस जांच का मुख्य उद्देश्य गत दिनों से अस्थाई समस्याओं का हल प्राप्त करना हैं।

कोर्ट केसों का राजनीतिकरण न करें डग फोर्ड : विपक्ष

कैनेडा अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहयोगियों के साथ कोई भी अवरोध उत्पन्न करना नहीं चाहता, इसलिए वह भी इस संकट को दूर करने के लिए वर्तमान में प्रयास कर रहा हैं और वर्करों व व्यापार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दीर्घकालीन संसाधनों को लागू करने के लिए जोर दिया जा रहा हैं। जानकारों के अनुसार इस नियुक्त आयोग की जांच अगले बसंत तक पूरी हो जाएंगी और मामले की वास्तविक जानकारी सभी को सार्वजनिक दी जाएंगी।

You might also like
Leave A Reply