सिटी ऑफ टोरंटो ने ग्रोसरी प्लान पर अपनी लीमिट से ज्यादा का दांव लगाया : एक्सपर्टस

City of Toronto Bets Beyond Its Limits on Grocery Plan: Experts

City of Toronto Bets Beyond Its Limits on Grocery Plan: Experts
City of Toronto Bets Beyond Its Limits on Grocery Plan: Experts

टोरंटो। सूत्रों के अनुसार टोरंटो सिटी काउंसिल ने कैनेडा में बहुत कम देखे गए एक ऐसे कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाने के लिए वोट किय, जिसका मकसद आसमान छूती खाने की चीजों की कीमतों से निपटना था, इसके लिए सिटी के ग्रोसरी स्टोरों पर नॉट-फॉर-प्रॉफिट योजना चलाई गई। लेकिन समीक्षकों का मानना है कि टोरंटो ग्रोसरी स्टोर की संबंधित बड़ी कंपनियों के खिलाफ जिनके पास बहुत कम अनुभव और बहुत कम स्पलाई-चेन कनेक्शन हैं और एक ऐसी इंडस्ट्री में जिसका प्रॉफिट मार्जिन बहुत कम हैं, इस बिजनेस में कदम रखकर अपनी लीमिट से ज्यादा का दांव लगा रहा है।

टोरंटो के सबसे बड़े फूड बैंक डेली ब्रेड फूड बैंक के सीईओ नील हेथरिंगटन ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि आप बिल में हर डॉलर डालते हैं, तो लगभग चार सेंट हर बड़े रिटेलर के लिए प्रॉफिट के तौर पर वापस आते हैं। यह बहुत कम मार्जिन हैं, आप स्केल पर डिपेंड करते हैं, क्या वे फॉर-प्रॉफिट सेक्टर की परचेजिंग पावर और एफिशिएंसी की बराबरी कर सकते हैं और फिर कम कीमत पर खाना डिलीवर करने के लिए उस प्रॉफिट मोटिव के बिना इसे डिलीवर कर सकते हैं? उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा होता है तो वे कम कीमत पर डिलीवर कर सकते हैं, तो हम उनके समर्थन में खड़े होंगे, लेकिन अभी भी इस प्रस्ताव पर कुछ संदेह हैं।

केंद्र और राज्य सरकारों के निवेश से आगामी तीन सालों में डेवलपमेंट चार्ज हो जाएंगे आधे : कार्नी

दूसरे कैनेडियन शहर भी इस पर करीब से नजर रख रहे हैं। यह आइडिया नया नहीं है, लेकिन तब से इसे जोर मिला है जब न्यूयॉर्क के नए चुने गए मेयर, ज़ोहरान ममदानी ने अपने शहर में शहर द्वारा चलाए जाने वाले किराना स्टोर खोलने पर ज़ोर दिया था और केंद्रीय न्यू डेमोक्रेट्स के नए नेता, एवी लुईस के पास एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसमें “किराने के सामान के लिए पब्लिक ऑप्शन” का वादा भी शामिल है।

टोरंटो के पायलट प्रोजेक्ट में डाउनटाउन टोरंटो, नॉर्थ यॉर्क, स्कारबोरो और एटोबिको में चार ऐसे किराना स्टोर खोलना शामिल है जो मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि शहर द्वारा चलाए जाएँगे, जहाँ वे उन इलाकों के लोगों की जरुरतें पूरी करेंगे जिन्हें ‘फूड डेज़र्ट’ कहा जाता है; ये कम इनकम वाले ऐसे इलाके होते हैं जहाँ किराना स्टोर बहुत कम होते हैं। ओटावा की एक सिटी काउंसलर का कहना है कि उन्होंने अपने स्टाफ से कहा है कि वे खाने की कमी की समस्या से निपटने के कई तरीकों में से एक के तौर पर शहर द्वारा चलाए जाने वाले किराना स्टोर खोलने के विकल्प पर भी विचार करें।

Ontario News : ओंटेरियो सरकार जीटीएचए में यातायात किरायों में करेगा परिवर्तन

काउंसलर मार्टी कैर ने कहा, ‘हम जो काम कर रहे हैं, वह किसी एक खास हल पर नहीं, बल्कि अलग-अलग उपलब्ध विकल्पों का अध्ययन करने पर आधारित है।’ ‘लेकिन निश्चित रूप से, टोरंटो का इस मामले में सबसे पहले आगे आना और उन चार स्टोरों को शुरू करना हमें यह देखने का मौका देगा कि क्या यह तरीका मुमकिन है और क्या यह काम करता है।’ वहीं वैंकूवर में, काउंसलर पीट फ्राई का कहना है कि ‘कुछ हफ्ते पहले’ काउंसिल के सामने इसी तरह का एक प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन मौजूदा मेयर ने उसे खारिज कर दिया। फ्राई का कहना है कि अब उनका ध्यान उन स्वतंत्र और सहकारी किराना स्टोरों को समर्थन देने पर है जो पहले से ही मौजूद हैं।

You might also like

Comments are closed.