
टोरंटो। टोरंटो कैथोलिक स्कूल बोर्ड में पढऩे-लिखने में दिक्कत का सामना कर रहे छोटे छात्रों के लिए चलाए जा रहे एक गहन साक्षरता कार्यक्रम को बंद कर दिया जाएगा। धन बचाने की कोशिश में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त बोर्ड सुपरवाइजर ने इस कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है।
एक मेमो में, फ्रैंक बेनेडेटो ने कहा कि ‘फिफ्थ ब्लॉक’ जैसे पुराने साक्षरता कार्यक्रमों को सितंबर 2026 से धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाएंगा। इनकी जगह ऐसी रणनीतियां अपनाई जाएंगी जो सबूतों पर आधारित हो और मंत्रालय के ‘शुरुआती पठन हस्तक्षेप मॉडल’ के अनुरुप हो।
बेनेडेटा ने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय भाषा प्राथमिक कार्यक्रम जो अभी हफ्ते के दिनों में चलता है, उसे अब शनिवार को कर दिया जाएंगा। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए है जो अंग्रेजी और फ्रेंच के अलावा कोई दूसरी भाषा सीखना चाहते हैं। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा प्राथमिक स्कूलों में बेल टाइम भी बदला जा रहा हैं, ताकि परिवहन व्यवस्था को और ज्यादा कुशल बनाया जा सके और सेवाओं का स्तर बेहतर हो सके। अभी यह साफ नहीं है कि किन-किन स्कूलों पर इस बदलाव का असर पड़ेगा।
केंद्र और राज्य सरकारों के निवेश से आगामी तीन सालों में डेवलपमेंट चार्ज हो जाएंगे आधे : कार्नी
‘यह फैसला लेते समय, मैंने टीसीडीएसबी को उसका घाटा कम करने में मदद करने के लिए सुझाए गए विकल्पों पर विचार किया,” बेनेडेटो ने लिखा। सुपरवाइजऱ ने यह नहीं बताया कि इन कदमों से स्कूल बोर्ड को कितनी बचत होगी; यह उन आठ बोर्डों में से एक है जो कथित वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रांत के नियंत्रण में हैं। प्रांत ने पतझड़ में एक कानून पारित किया, जिससे शिक्षा मंत्री पॉल कैलेंड्रा के लिए उन बोर्डों का नियंत्रण अपने हाथ में लेना आसान हो गया है, जिनके बारे में सरकार का मानना है कि उन्हें सुधार की ज़रूरत है।
‘दूरदर्शिता की कमी वाला’ फैसला : यूनियन
कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज (सीयूपीई) ने सुपरवाइजर के इंटरनेशनल लैंग्वेजेज प्रोग्राम में कटौती करने के फ़ैसले को ‘विनाशकारी’ और ‘दूरदर्शिता की कमी वाला’ बताया। यूनियन ने कहा कि लगभग 77 समर्पित भाषा शिक्षकों की नौकरियाँ चली जाएँगी।
केंद्र और राज्य सरकारों के निवेश से आगामी तीन सालों में डेवलपमेंट चार्ज हो जाएंगे आधे : कार्नी
‘दशकों से, इस प्रोग्राम ने छात्रों के जीवन को समृद्ध बनाया है, समुदायों को मजबूत किया है और सांस्कृतिक जुड़ावों को बढ़ावा दिया है,’सीयूपीई 3155 की अध्यक्ष वैल डि ग्रेगोरियो ने कहा; यह यूनियन इन शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करती है। ‘इसमें कटौती करने से न केवल छात्रों से ये अवसर छिन जाएँगे, बल्कि 77 कुशल और समर्पित शिक्षक भी बेरोजगार हो जाएँगे। ये शिक्षक ऐसे नहीं हैं जिन्हें आसानी से हटाया जा सके, वे हमारे स्कूलों की बुनियाद के लिए बेहद जरुरी हैं।’
Comments are closed.