
Toronto Crime News : औटवा। औटवा पुलिस सर्विस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक डबल मर्डर-सुसाइड मामले में दो बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने सुबह लगभग 10 बजे औटवा के फिंडले क्रीक इलाके में मैंडेविला क्रिसेंट पर स्थित एक घर में ‘वेलनेस चेक’ किया। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुपरिटेंडेंट जेमी डनलप ने बताया कि दोनों बच्चों के माता-पिता का तलाक हो चुका था।
माना जा रहा है कि बच्चे आपस में भाई थे और वे पिता के घर के अंदर पाए गए। उन्होंने कहा कि एक तीसरे व्यक्ति ने, जो बच्चों की माँ नहीं थी, पुलिस से संपर्क करके वेलनेस चेक करने के लिए कहा। डनलप ने कहा, ष्यह एक ऐसा व्यक्ति था जिसे घर की स्थिति देखने के लिए वहां जाने का कारण थाय जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे चिंता हुई और उसने पुलिस से आकर वेलनेस चेक करने के लिए संपर्क किया।’
डनलप का कहना है कि अधिकारी माँ, अन्य रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ करेंगे। परिवार से जुड़े अन्य बच्चे भी हैं, लेकिन पुलिस को भरोसा है कि ‘वे सभी इस समय सुरक्षित हैं और उनकी अच्छी देखभाल हो रही है।’ डनलप ने आगे कहा, ‘जाहिर है कि यह घटना परिवारों, दोस्तों और पड़ोसियों के लिए बहुत दु:खद घटना है। निश्चित रुप से जब बच्चे शामिल हों, तो इसे समझना और भी मुश्किल होता है।’
बच्चों को स्पोर्ट टूर्नामेंटों के लिए स्कूल से न निकालें अभिभावक : शिक्षामंत्री
उन्होंने एक खुलासा करते हुए कहा कि पिता के पुलिस के साथ ‘बहुत अच्छे संबंध’ नहीं थे। पुलिस का मानना है कि उनकी मौत आत्महत्या थी और ओंटेरियो प्रोविंशियल पुलिस इसकी जांच कर रही है। सोमवार दोपहर औटवा पुलिस के कई अधिकारी मैंडेविला क्रिसेंट पर बने टाउनहोम्स की एक लाईन के पास मौजूद थे, पुलिस ने कम से कम तीन घरों और एक फुटपाथ को पुलिस टेप से घेर रखा था।
पुलिस का कहना है कि उस व्यक्ति का शव एक गाड़ी के अंदर मिला, जो सोमवार सुबह केम्प्टविले, ओंटेरियो के पास हाईवे 416 पर एक कारपूल लॉट में आग की लपटों में घिरी हुई मिली थी। ज्ञात हो कि ओंटेरियो प्रोविंशियल पुलिस पूर्वी ओंटेरियो में दो जगहों पर जांच कर रही है, जिनके इस मामले से जुड़े होने की आशंका है: सोमवार सुबह इरोक्विस, ओंटेरियो में एक दुकान में लगी आग और कारपूल लॉट में लगी आग का।
