
टोरंटो। ओंटेरियो के शिक्षा मंत्री पॉल कैलंड्रा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा हैं कि वे अगले साल से लागू होने वाले नए अटेंडेंस नियमों के दौरान स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लिए अपने बच्चों को स्कूल से न निकालें। आने वाले स्कूल सत्र से, ग्रेड के आधार पर अटेंडेंस और भागीदारी फाइनल माक्र्स का 10 या 15 प्रतिशत हिस्सा होगी। ग्रेड 9 और 10 में, अटेंडेंस और भागीदारी फाइनल माक्र्स का 15 प्रतिशत होगी और ग्रेड 11 और 12 में यह 10 प्रतिशत होगी।
अगर किसी छात्र की बिना वजह दो से अधिक बार गैर-हाजिरी होती है, तो उसे पूरा 15 या 10 प्रतिशत नहीं मिल पाएगा। बिना वजह गैर-हाजिरी में आमतौर पर बीमारी और धार्मिक त्योहार शामिल नहीं होते हैं और हालांकि माता-पिता को शुक्रवार से शुरु होने वाले वीकेंड हॉकी टूर्नामेंट के लिए अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टी दिलाने की इजाजत है, लेकिन कैलंड्रा का कहना है कि वे नहीं चाहते कि यह आम बात बन जाए।
उनका कहना है कि ओंटेरियो के हाई स्कूलों में अटेंडेंस रेट देश में सबसे खराब में से एक है और इस बारे में कुछ किया जाना चाहिए। सोमवार को एक अलग घोषणा के दौरान उन्होंने कहा,’अभिभावकों को मेरी सलाह है कि उन्हें स्कूल में ही रखें।Ó ‘शिक्षा उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। जैसा कि मैंने पिछले हफ्ते कहा था, हम आगामी सत्र पर नजर रखेंगे और अगर हमें कुछ और बदलाव करने पड़े, तो भी हम अवश्य करेंगे।’
कैलंड्रा ने कहा कि मंत्रालय को ओंटेरियो हॉकी लीग से भी जानकारी मिली है, खासकर ‘हाई-लेवल’ एथलीटों के मामले में, उन्होंने कहा, ‘जाहिर है, ट्रेनिंग कर रहे हाई-लेवल एथलीटों के लिए हम कुछ रियायत देंगे, लेकिन मैं स्पोर्ट्स संगठनों से भी यही कहता हूँ कि शिक्षा मेरी प्राथमिकता है।’
